नवाचार व उद्यमिता की संस्कृति को सुदृढ़ बनाने का संकल्प
आरटीसी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी आनंदी के इंस्टिट्यूशन इन्नोवेशन काउंसिल आइआइसी द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के क्वार्टर-तीन की 10वीं बैठक
ओरमांझी.
आरटीसी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी आनंदी के इंस्टिट्यूशन इन्नोवेशन काउंसिल आइआइसी द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के क्वार्टर-तीन की 10वीं बैठक प्राचार्य डॉ एन हरि बाबू की अध्यक्षता में हुई. जिसमें डॉ अवनित जोशी व मनीष पियूष ने विद्यार्थियों में नवाचार, स्टार्टअप संस्कृति व उद्यमिता को बढ़ावा देने का सुझाव दिया. संस्थान के विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राएं नवाचार गतिविधियों, एआइ आधारित प्रोजेक्ट, उद्यमिता विकास कार्यक्रम एमएसएमइ जागरूकता, आइपीआर तथा स्टार्टअप पंजीकरण से संबंधित विषयों पर अपनी रुचि व सहभागिता प्रदर्शित किया. बैठक में छात्र-छात्राओं के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित समाधान, पोस्टर डिजाइन, इनोवेशन कैलेंडर निर्माण, लघु व्यवसाय विकास, सरकारी योजनाओं की जानकारी व वित्तीय मार्गदर्शन से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया. इस अवसर पर आइआइसी प्रेसिडेंट डॉ अरविंद कुमार, वाइस प्रेसिडेंट सह समन्वयक अमृत व तकनीकी समन्वयक सोनू कुमार सहित सभी छात्र-छात्राओं ने संस्थान में नवाचार व उद्यमिता की संस्कृति को सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया.
आरटीसी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी आनंदी में बैठकB