हरियाणा में भी है एक गुगल ब्वॉय, नाम है कौटिल्य पंडित

हरियाणा में भी एक गुगल ब्वाॅय है, जिसका नाम कौटिल्य पंडित है. नौ वर्षीय कौटिल्य का जन्म हरियाणा के करनाल के कोहण्ड गांव में हुआ. उसकी स्मरण शक्ति बहुत तेज है और जो चीज एक बार वह पढ़ लेता या सुन लेता है उसे याद रहती है. कौटिल्य को दुनिया के सारे महादेश, देश, उसके […]

हरियाणा में भी एक गुगल ब्वाॅय है, जिसका नाम कौटिल्य पंडित है. नौ वर्षीय कौटिल्य का जन्म हरियाणा के करनाल के कोहण्ड गांव में हुआ. उसकी स्मरण शक्ति बहुत तेज है और जो चीज एक बार वह पढ़ लेता या सुन लेता है उसे याद रहती है. कौटिल्य को दुनिया के सारे महादेश, देश, उसके क्षेत्रफल आदि के बारे में जानकारी है. वह भारत के भी सभी राज्य के बारे में जानकारी रखता है और किसी भी सवाल का जवाब पलक झपकते देता है.

इतना ही नहीं वह कठिन विषयों व सवालों का भी जानकारी रखता है. वह खगोल शास्त्र में रुचि रखता है और इसके बारे में अध्ययन भी करता है. उसकी इच्छा है कि वह एक खगोल विज्ञानी बने. वह हरियाणा के पंचकुला के एक स्कूल का छात्र है. वह अपने जीवन में अपने दादा को सबसे अच्छा दोस्त मानता है और उनका उस पर काफी प्रभाव है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >