मोमेंटम झारखंड: डीजीपी ने रांची पुलिस को सौंपी 100 पेट्रोलिंग बाइक, कहा सर्वश्रेष्ठ पुलिसिंग की मिसाल पेश करें

रांची : डीजीपी डीके पांडेय ने पुलिसकर्मियों से कहा कि आप सभी पूरी ईमानदारी और निष्ठा से काम करें, ताकि अतिथियों को किसी प्रकार की समस्या न हो. साथ ही यह सुनिश्चित करें कि सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में कोई व्यवधान उत्पन्न न हो. डीजीपी ने बताया कि राज्य में शीघ्र 22,000 पुलिसकर्मियों की बहाली […]

रांची : डीजीपी डीके पांडेय ने पुलिसकर्मियों से कहा कि आप सभी पूरी ईमानदारी और निष्ठा से काम करें, ताकि अतिथियों को किसी प्रकार की समस्या न हो. साथ ही यह सुनिश्चित करें कि सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में कोई व्यवधान उत्पन्न न हो.

डीजीपी ने बताया कि राज्य में शीघ्र 22,000 पुलिसकर्मियों की बहाली होगी, जिनमें 7,000 महिला पुलिसकर्मियों के लिए पद आरक्षित रहेगा. पेट्रोलिंग बाइक दस्तों ने बुधवार से ही शहर की सुरक्षा अौर यातायात व्यवस्था संभालने का काम शुरू कर दिया है. कार्यक्रम में एडीजी आरके मिल्लक, आइजी आशीष बत्रा, एसएसपी कुलदीप द्विवेदी, सिटी एसपी किशोर कौशल, ट्रैफिक एसपी संजय रंजन सिंह, डीएसपी विकास चंद्र श्रीवास्तव, सीसीआर डीएसपी टीके झा, सिटी डीएसपी शंभु सिंह, ट्रैफिक डीएसपी दिलीप खलखो सहित कई पुलिस अधिकारी उपस्थित थे़.
एयरपोर्ट से खेलगांव तक पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था : एसएसपी कुलदीप द्विवेदी ने बताया कि एयरपोर्ट से खेलगांव तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं. आयोजन स्थल तक जाने के लिए दो रूट तय किये गये हैं. पहला एयरपोर्ट से हिनू चौक, डोरंडा, ओवरब्रिज, सुजाता चौक, सिरमटोली चौक, बहू बाजार चौक, कांटाटोली चौक, कोकर चौक, खेलगांव स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स आयोजन स्थल. दूसरा रूट एयरपोर्ट से हिनू चौक, बिरसा चौक, एचइसी गेट, बाइपास, डिबडीह पुल, अरगोड़ा चौक, किशोरगंज चौक, न्यू मार्केट चौक, कांके रोड, आइआइएम, रणधीर वर्मा चौक (मछली घर), करमटोली चौक, रिम्स चौक, हाउसिंग कॉलोनी चौक, बूटी मोड़ होते हुए खेलगांव तक का है. दोनों रूटों पर सुरक्षा के ऐसे इंतजाम किये गये हैं कि परिंदे भी पर नहीं मार सकेंगे. मुख्य चौक-चौराहे पर बाइक सवार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे. सभी वायरलेस सेट से लैस हैं, जहां उनकी आवश्यकता होगी, उन्हें बुला लिया जायेगा.
आंशिक रूप से चलेंगे ऑटाे व ई-रिक्शा : एसएसपी ने बताया कि आयोजन के दौरान ऑटो व ई-रिक्शा को उक्त दोनों रूट में आंशिक रूप से चलाया जायेगा. उन्होंने कहा कि ऑटो व ई- रिक्शा जन सरोकार से जुड़ा हुआ है, इसलिए इन्हें पूर्ण रूप से बंद नहीं किया जा सकता. ऑटो तो चलाये जायेंगे, लेकिन इसकी संख्या सीमित होगी. लोगों की सहूलियत के लिए कुछ ई-रिक्शा भी चलाये जायेंगे.
डायवर्ट हो सकता है स्कूल बसों का रूट : एसएसपी ने बताया कि स्कूल बसों के कारण शहर में सबसे अधिक जाम लगता है. इसके बावजूद स्कूल बसों का परिचालन बंद नहीं किया जा सकता, क्योंकि इससे बच्चों को परेशानी होगी. इसलिए स्कूल प्रबंधन से स्कूल बसों के रूट को डायवर्ट करने के लिए बात की जायेगी.
जमशेदपुर जानेवाली बसों का रूट बदलेगा : मोमेंटम झारखंड का अायोजन खेलगांव में हो रहा है, इसलिए रामगढ़ की ओर से रांची आनेवाली बसों को बीआइटी मेसरा स्थित अस्थायी बस स्टैंड में ही रोका जायेगा. जबकि रामगढ़ की ओर से जमशेदुपर, खूंटी जानेवाली बसों का रूट डायवर्ट रहेगा. जमशेदपुर जानेवाली बसें रामगढ़ से पतरातू, पिठोरिया अथवा ओरमांझी, चंदवे हाेते हुए, लॉ यूनिवर्सिटी से बांये रिंग रोड दलादिली, काठीटांड़, धुर्वा बस स्टैंड नया सराय, प्रोजेक्ट बिल्डिंग, तुपुदाना, रामपुर के रिंग रोड होते हुए जमशेदपुर, खूंटी और चाईबासा की ओर जायेंगी. यह व्यवस्था बुधवार से शुक्रवार तक लागू रहेगी.
हुई वाहनों की चेकिंग
मोमेंटम झारखंड को लेकर शहर में चार-चार घंटे का एंटी क्राइम चेकिंग अभियान सभी थाना क्षेत्राें में चलाया गया. बुधवार की शाम पांच से रात नौ बजे तक व रात 11 बजे से तड़के तीन बजे तक पुलिस ने वाहन चालकों की तलाशी ली. अभियान के दौरान दो पहिया और चार पहिया वाहनों की चेकिंग गयी़ राजधानी में सभी थाना की पुलिस व थाना प्रभारी चेकिंग अभियान में लगे हुए थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >