Ranchi News: रांची में मकान गिरने से दर्दनाक हादसा, मलबे के नीचे दबकर 9 साल के बच्चे की मौत

Ranchi News: रांची के सोनाहातू में बीती रात दर्दनाक हादसा हुआ. प्रखंड के तेलवाडीह गांव में भारी बारिश की वजह से एक मकान गिर गया. ध्वस्त मकान के नीचे दबकर एक बच्चे की मौत हो गयी. पुलिस ने बच्चे का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए रिम्स भेज दिया है.

Ranchi News | सोनाहातू, अखिलेश कुमार महतो: राजधानी रांची के सोनाहातू में मकान गिरने से एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, सोनाहातू प्रखंड के तेलवाडीह पंचायत के अन्तर्गत तेलवाडीह गांव में बीती रात को भारी बारिश से मकान धवस्त हो गया. हादसे की चपेट में आने से घर में परिवार के साथ सो रहे 9 साल के बच्चे की मौत हो गयी.

घटनास्थल पर पहुंचे मुखिया प्रतिनिधि

ध्वस्त मकान

मृतक की पहचान सुभाष प्रमाणिक के 9 वर्षीय पुत्र शिवा प्रमाणिक के रूप में की गयी है. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मुखिया प्रतिनिधि फणी भूषण सिंह मुंडा घटनास्थल पर पहुंचे. इसके साथ ही प्रशासन को भी मामले की सूचना दी गयी. मामले की सूचना मिलते ही सोनाहातू पुलिस घटनास्थल पर पहुंची.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

शव को रिम्स भेजा गया

पुलिस ने बच्चे का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. मृतक मूलरूप से ईचागढ़ प्रखंड के लेपाटांड़ गांव का था. वह वर्तमान में तेलवाडीह गांव में अपने मामा घर पर परिवार के साथ रहता था. मालूम हो कि लगातार हो रही भारी बारिश ने घर की नींव को कमजोर कर दिया, जिससे मकान ध्वस्त हो गया. मकान गिरने से बच्चा उसके नीचे दब गया. मौके पर ही उसकी मौत हो गयी.

इसे भी पढ़ें

सावधान ! रांची में साइबर अपराधियों का गिरोह एक्टिव, एटीएम फ्रॉड के जरिये लोगों को बना रहा शिकार

Ranchi News: टाटा-रांची रोड पर बड़ा हादसा, सरसों तेल लदा ट्रक पलटा, ग्रामीणों में मची तेल लूटने की होड़

Birsa Zoological Garden: बिरसा जैविक उद्यान में आया क्यूट मेहमान, जू में चहलकदमी कर रहा नन्हा हिप्पो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rupali Das

नमस्कार! मैं रुपाली दास, एक समर्पित पत्रकार हूं. एक साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं. यहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पहले दूरदर्शन, हिंदुस्तान, द फॉलोअप सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी काम करने का अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >