समारोह में 80 विद्यार्थियों को मिला सम्मान
मौसीबाड़ी स्थित अहिअली फार्म हाउस में प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव आरिफ रजा के सौजन्य से रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.
इटकी.
मौसीबाड़ी स्थित अहिअली फार्म हाउस में प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव आरिफ रजा के सौजन्य से रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में प्रखंड टॉपर्स सहित कुल 80 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि पलामू के डीआइजी नौशाद आलम ने कहा कि आप बच्चे हमारे आनेवाले दिनों का उज्ज्वल भविष्य हैं. आपके पास दुनिया बदलने की शक्ति है. समारोह में मैट्रिक की तस्मिया परवीन, इंटर विज्ञान की शीबा फलक, वाणिज्य की नगमा परवीन व आर्ट्स की टॉपर ममता कुमारी को प्रमाण पत्र व साइकिल देकर सम्मानित किया गया. 90% से अधिक अंक लानेवाले 18 विद्यार्थियों को बैग व प्रमाण पत्र साथ ही 80% से अधिक अंकवाले 62 विद्यार्थियों को मोमेंटो व प्रमाण पत्र दिया गया. समारोह में अखबार बांटने का कार्य करते हुए 12वीं में उत्तीर्ण होनेवाले छात्र सोहन कच्छप व शुभम महली को विशेष रूप से सम्मानित किया गया. मौके पर अजीत केशरी, मुर्तजा आलम, कामेश बर्मन, अहमद अंसारी, नैयर मुमताज, तस्लीम, नदीम अर्श आदि मौजूद थे.