हैदराबाद : विप्रो में कार्यरत झारखंड की महिला कर्मी ने की आत्महत्या

हैदराबाद : हैदराबाद में विप्रो कंपनी में कार्यरत झारखंड की महिला कर्मी ने आत्महत्या कर ली. प्राप्त जानकारी के अनुसार झारखंड की रहने वाली रानी मनीषाअवसाद के दौर से गुजर रही थींं. पुलिस ने कहा कि रानी मनीषा गोयचावली इलाके के एक हॉस्टल में 7.30 बजे मृत पायी गयी. हालांकि आस-पास के लोगों को इस […]

हैदराबाद : हैदराबाद में विप्रो कंपनी में कार्यरत झारखंड की महिला कर्मी ने आत्महत्या कर ली. प्राप्त जानकारी के अनुसार झारखंड की रहने वाली रानी मनीषाअवसाद के दौर से गुजर रही थींं. पुलिस ने कहा कि रानी मनीषा गोयचावली इलाके के एक हॉस्टल में 7.30 बजे मृत पायी गयी. हालांकि आस-पास के लोगों को इस बात की आशंका है कि महिला हॉस्टल के चौथे फ्लोर से कूद गयी.

29 वर्षीय रानी मनीषा के पड़ोसियों ने बताया कि मनीषा आखिरी बार रात 10 बजे देखी गयी. पुलिस ने मीडिया को बताया कि मनीषा कुछ दिन से अवसाद में जी रही थी. मनीषा के परिवारवाले उसे वापस ले जाना चाहते थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >