नयी दिल्ली : दिल्ली से रांची जाने वाली गो एयरवेज की फ्लाईट को दिल्ली में रोका गया और सभी पैसेंजरों की तलाशी ली गयी इसके बाद फ्लाइट को रवाना किया गया. ये सब एक अनजान फोन कॉल के कारण हुआ. एयरपोर्ट सुरक्षा को एक फोन कॉल कर बताया गया कि दिल्ली से रांची जाने वाली फ्लाइट में कुछ पैसेंजर्स के पास हथियार है. इस कॉल के बाद सुरक्षा बलों ने फ्लाइट की तलाशी ली और पूरी तसल्ली हो जाने के बाद फ्लाइट को रांची के लिए रवाना किया.
बाद में एयरपोर्ट ऑथरिटी ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है. जांच के दौरान किसी भी पैसेंजर के पास या विमान में किसी भी प्रकार का हथियार नहीं पाया गया.
