मोरहाबादी वेंडर मार्केट में 51 वेंडर्स को मिली जगह

रांची नगर निगम की ओर से मंगलवार को मोरहाबादी वेंडर मार्केट में बची हुई जगहों के लिए ई-लॉटरी के माध्यम से आवंटन की प्रक्रिया हुई.

रांची. रांची नगर निगम की ओर से मंगलवार को मोरहाबादी वेंडर मार्केट में बची हुई जगहों के लिए ई-लॉटरी के माध्यम से आवंटन की प्रक्रिया हुई. इसमें 51 वेंडर्स को ई-लॉटरी के माध्यम से जगह मुहैया कराया गया. द्वितीय चरण की प्रक्रिया उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू की उपस्थिति में रांची नगर निगम कार्यालय में हुई. ई-लॉटरी प्रक्रिया में रेंडमाइजेशन तकनीक का लाइव डेमो दिखाया गया. इसके बाद ई-लॉटरी की प्रक्रिया शुरू हुई, जिसे लाइव दिखाया गया. पहले उपस्थित वेंडर्स के नाम को रेंडमाइज किया गया, फिर मार्केट में अवस्थित स्थल संख्याओं को रेंडमाइज किया गया. फिर दोनों सूची को जोड़कर फाइनल आवंटन सूची तैयार की गयी. सब्जी विक्रेता, खाद्य सामग्री विक्रेता, फल व अन्य विक्रेताओं के लिए अलग-अलग रेंडमाइजेशन किया गया. लॉटरी के बाद सभी को अलॉटमेंट लेटर उसी समय दिया गया. जानकारी के अनुसार मोरहाबादी क्षेत्र के वेंडर्स को एक ही स्थल पर व्यवस्थित करने के लिए मोरहाबादी बिजली ऑफिस के पास 1.36 करोड़ रुपये की लागत से वेंडर मार्केट का निर्माण किया गया है. उक्त वेंडर मार्केट में वेंडर्स को स्थल आवंटन करने के लिए प्रथम चरण में 161 वेंडर्स को स्थल का आवंटन किया गया था. इसमें पेयजल, शौचालय और पार्किंग की भी व्यवस्था है. लॉटरी प्रक्रिया के दौरान सभी सहायक प्रशासक चंद्रदीप कुमार, मुकेश कुमार, सूरज प्रकाश सिंह आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Praveen

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >