रनिया में 20 घरों से 500 लीटर शराब जब्त कर बहाया

रनिया प्रखंड के जयपुर ग्राम में पुलिस ने सोमवार को जागरूकता अभियान चलाया. अभियान के तहत गांव की महिला समिति और ग्रामीणों के साथ बैठक की.

रनिया. रनिया प्रखंड के जयपुर ग्राम में पुलिस ने सोमवार को जागरूकता अभियान चलाया. अभियान के तहत गांव की महिला समिति और ग्रामीणों के साथ बैठक की. इस दौरान डायन प्रथा, अफीम की खेती, यातायात नियमों का पालन करने, डायल 112 के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी दी. रनिया थाना प्रभारी विकास कुमार जायसवाल ने ग्रामीणों को गांव में अवैध महुआ शराब का निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने की अपील की. उनके जागरूक करने के बाद गांव की महिलाओं ने शराब का निर्माण और बिक्री करनेवालों के घरों में धावा बोला और जावा महुआ और शराब को निकालकर नष्ट कर दिया. वहीं गांव के कुल 20 घरों से 500 लीटर शराब और दो हजार किलो महुआ जावा को नष्ट कर दिया. थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र को शराब और अपराध मुक्त के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने आगे से शराब का निर्माण करने और बिक्री करते पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >