Ranchi News : रांची रेलवे स्टेशन पर 45 किलो गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार

बरामद गांजे की कीमत लगभग 4.50 लाख रुपये है

रांची. आरपीएफ की टीम ने रांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर ओवरब्रिज के नीचे बुधवार को तीन संदिग्ध व्यक्तियों को बैग में भारी सामान के साथ बैठे देखा. संदेह होने पर इन तीनों व्यक्तियों को आरपीएफ ने हिरासत में ले लिया. जांच के दौरान उनके बैगों में रखे गये आठ पैकेट में 45 किलोग्राम गांजा पाया गया. संदिग्ध व्यक्तियों में बिहार के बक्सर जिला का चंदा कुमार चौधरी (27 वर्ष), अभिषेक प्रधान (31 वर्ष) व उपेंद्र चौधरी (36 वर्ष) शामिल हैं. सहायक सुरक्षा आयुक्त अशोक कुमार सिंह की उपस्थिति में सभी पैकेटों की डीडी किट से जांच की गयी, जिसमें गांजा की पुष्टि हुई. गांजा की कीमत लगभग 4.50 लाख रुपये है. गांजा के साथ संदिग्धों का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया. वहीं आरोपियों को जीआरपी रांची को सौंप दिया गया. कार्रवाई में आरपीएफ के निरीक्षक शिशुपाल कुमार, उपनिरीक्षक सोहन लाल व कमल दास के अलावा स्टाफ पवन कुमार, एएसआइ रवि शेखर, स्टाफ एमडी अलीम, आरके सिंह, हेमंत, डीके जीतरवाल व वीएल मीना थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >