VIDEO: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वीरता के लिए 44 पुलिस कर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक व सेवा पदक मिला

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 44 पुलिस अधिकारी व कर्मियों को वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक व सेवा पदक प्रदान किया. विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक एटीएस, रांची के पारसनाथ ओझा को दिया गया. वहीं, 35 सराहनीय सेवा और आठ को वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक दिया गया.

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची के मोरहाबादी में आयोजित समारोह में राज्य के 44 पुलिस अधिकारी व कर्मियों को वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक व सेवा पदक प्रदान किया. इसके तहत विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक एटीएस, रांची के पारसनाथ ओझा को दिया गया. वहीं, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गये भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी साकेत कुमार सिंह समेत 35 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक दिया गया. जबकि आठ पुलिस पदाधिकारियों को वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक/पुलिस पदक प्रदान किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Samir Ranjan

Senior Journalist with more than 20 years of reporting and desk work experience in print, tv and digital media

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >