विभाग का आदेश नहीं मानने वाला जेई दंडित
जल संसाधन मंत्री चंद्र प्रकाश चौधरी ने की कार्रवाई रांची . जल संसाधन मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने सात साल तक विभागीय आदेश नहीं मान कर ग्रामीण विकास विभाग में बने रहने वाले कनीय अभियंता भोला प्रसाद पर कार्रवाई की है. मंत्री ने भोला प्रसाद को निंदन की सजा सुनाते हुए दो वेतन वृद्धि पर रोक […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
February 24, 2015 10:03 PM
जल संसाधन मंत्री चंद्र प्रकाश चौधरी ने की कार्रवाई रांची . जल संसाधन मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने सात साल तक विभागीय आदेश नहीं मान कर ग्रामीण विकास विभाग में बने रहने वाले कनीय अभियंता भोला प्रसाद पर कार्रवाई की है. मंत्री ने भोला प्रसाद को निंदन की सजा सुनाते हुए दो वेतन वृद्धि पर रोक लगाने का निर्देश दिया है. इस मामले को दबा कर रखने वाले संबंधित विभागीय पदाधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई करने का आदेश दिया है. कनीय अभियंता भोला प्रसाद की प्रतिनियुक्ति ग्रामीण विकास विभाग में मई 2000 में की गई थी. कई बार स्मार देने व सूचना प्रकाशित करने के बाद भी कनीय अभियंता ने योगदान नहीं दिया और ग्रामीण विकास विभाग में बने रहे. इस बीच भोला प्रसाद ग्रामीण विकास विभाग में विभिन्न स्थानों पर पदस्थापित किये जाते रहे.
...
ये भी पढ़ें...
January 17, 2026 12:02 AM
January 16, 2026 11:09 PM
January 16, 2026 9:06 PM
January 16, 2026 9:03 PM
January 16, 2026 8:50 PM
January 16, 2026 8:27 PM
January 16, 2026 7:46 PM
January 17, 2026 12:02 AM
January 16, 2026 8:26 PM
January 16, 2026 5:39 PM
