रिटायर्ड शिक्षिका से दिनदहाड़े 30 हजार की छिनतई

थाना क्षेत्र के टांगरबसली चौक के पास मंगलवार को एक रिटायर्ड शिक्षिका से दिनदहाड़े 30 हजार रुपये की छिनतई कर बाइक सवार दो अपराधी फरार हो गये.

मांडर. थाना क्षेत्र के टांगरबसली चौक के पास मंगलवार को एक रिटायर्ड शिक्षिका से दिनदहाड़े 30 हजार रुपये की छिनतई कर बाइक सवार दो अपराधी फरार हो गये. घटना दोपहर करीब एक बजे घटी. बताया जाता है कि नरकोपी थाना क्षेत्र के मुकुंदा गांव की रहनेवाली रिटायर्ड शिक्षिका कुंती देवी टांगरबसली चौक पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में पेंशन का पैसा निकालने गयी थीं. बैंक से 30 हजार रुपये की निकासी कर पैसा उन्होंने प्लास्टिक के थैले में रखा और बाहर ऑटो का इंतजार कर रही थीं. इसी क्रम में बाइक पर सवार दो अपराधी वहां पहुंचे, और उइके हाथ से रुपये के थैले छीन कर फरार हो गये. घटना की सूचना मिलने पर अपराधियों का पता लगाने के लिए मांडर पुलिस क्षेत्र का सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >