Ranchi news : टाना भगत परिवार के 30 बच्चे हासिल कर रहे हैं पॉलिटेक्निक की शिक्षा

सारे बच्चों का दाखिला गुमला पॉलिटेक्निक में कराया गया है. इसमें राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग सहयोग कर रहा है.

रांची.

राज्य में टाना भगत परिवार के 30 बच्चे पॉलिटेक्निक की शिक्षा हासिल कर रहे हैं. इनमें से 21 विद्यार्थी सेकंड इयर में चले गये हैं. वहीं, नौ विद्यार्थियों का दाखिला पहले वर्ष के लिए हुआ है. सारे बच्चों का दाखिला गुमला पॉलिटेक्निक में कराया गया है. इसमें राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग सहयोग कर रहा है. विभाग की ओर से करीब 32 लाख रुपये फीस का भुगतान किया है. वहीं, टाना भगत परिवार को वस्त्र उपलब्ध कराने के लिए भी विभाग ने करीब 36 लाख रुपये दिये हैं. ज्ञात हो कि टाना भगत के हर परिवार के 25 वर्ष या इससे अधिक उम्र के सदस्य को साल में दो बार वस्त्र देना है. इसके लिए उन्हें चार हजार रुपये देने पड़ते हैं.

टाना भगत विकास प्राधिकार के विकास के लिए राशि का आवंटन

राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने टाना भगत विकास प्राधिकार के संचालन के लिए भी राशि का आवंटन किया है. प्राधिकार के काॅन्फ्रेंस हॉल, गेस्ट हाउस से लेकर टाना भगत स्वतंत्रता सेनानी स्मारक स्थल में कई तरह के निर्माण कार्य के लिए भी विभाग ने 3.32 करोड़ रुपये का आवंटन किया है. इसके साथ ही विभाग ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि राशि का सदुपयोग हो, यह सुनिश्चित करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajiv kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >