हजारीबाग के 8 प्रखंड की 24 बस्तियों का पानी प्रदूषित, लोग पी रहे फ्लोराइड और आयरन युक्त पानी

Jharkhand News|Hazaribagh News|पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की रिपोर्ट में बताया गया है कि हजारीबाग जिले के 8 प्रखंडों (बरही, बड़कागांव, बरकट्ठा, चलकुशा, चौपारण, डारी, केरेडारी और हजारीबाग सदर) की 21 पंचायतों के 24 टोले/गांव/बस्ती के लोग दूषित पेयजल का सेवन कर रहे हैं.

झारखंड (Jharkhand News) की राजधानी रांची से 90 किलोमीटर दूर स्थित हजारीबाग जिला (Hazaribagh District) के 8 प्रखंडों में पानी में प्रदूषण की पुष्टि हुई है. इन 8 प्रखंडों की 21 पंचायतों की 24 बस्तियों में लोग प्रदूषित पानी पी रहे हैं. 2 बस्तियों में पानी में आयरन (Iron in Water) की मात्रा सामान्य से ज्यादा पायी गयी है, जबकि 22 टोले के पानी में फ्लोराइड (Fluoride in Water) की मात्रा सामान्य से अधिक पायी गयी है.

वाटर टेस्टिंग के बाद सरकार ने जारी की रिपोर्ट

झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से करायी गयी वाटर टेस्टिंग से ये तथ्य सामने आये हैं. विभाग ने 2.19 लाख से अधिक पानी के सैंपल की जांच करायी थी, जिसमें पता चला कि झारखंड के 106 टोले/बस्तियों में लोग फ्लोराइड, आर्सेनिक या आयरन से युक्त पानी पी रहे हैं. ये तीनों ही तत्व स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं.

Also Read: झारखंड के 7 जिलों की 106 बस्तियों के पानी में घुला ‘जहर’, पीना है खतरनाक
21 पंचायतों के लोग पी रहे हैं दूषित पानी

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की रिपोर्ट में बताया गया है कि हजारीबाग जिले के 8 प्रखंडों (बरही, बड़कागांव, बरकट्ठा, चलकुशा, चौपारण, डारी, केरेडारी और हजारीबाग सदर) की 21 पंचायतों के 24 टोले/गांव/बस्ती के लोग दूषित पेयजल का सेवन कर रहे हैं.

बरही प्रखंड की सबसे ज्यादा 6 बस्तियों का भू-जल हुआ दूषित

रिपोर्ट में बताया गया है कि बरही प्रखंड की 4 पंचायतों की 6 बस्तियों, बड़कागांव प्रखंड की 3 पंचायतों की 3 बस्तियों, बरकट्ठा प्रखंड की 1 पंचायत की 1 बस्ती, चलकुशा प्रखंड की 1 पंचायत की 1 बस्ती, चौपारण प्रखंड की 2 पंचायतों की 3 बस्तियां, चुरचू प्रखंड की 1 पंचायत की 1 बस्ती, डारी प्रखंड में 3 पंचायतों की 3 बस्तियां, केरेडारी प्रखंड में 5 पंचायतों की 5 बस्तियों और हजारीबाग सदर प्रखंड की 1 पंचायत की 1 बस्ती के भू-जल में नुकसानदायक तत्व सामान्य से ज्यादा मात्रा में मौजूद हैं.

Also Read: Jharkhand News: चतरा के 8 प्रखंड की 12 पंचायतों की 14 बस्तियों में लोग पी रहे फ्लोराइडयुक्त पानी
बरही की इन पंचायतों में है समस्या

बरही प्रखंड की 4 पंचायतों बिजया, करियातपुर, पंचमाधे पश्चिमी और रानीचुआं में पानी हो चुका है दूषित. बिजया पंचायत के बैजलाडीह और गुडियो गांव की बैजलाडीह और गुरियो बस्ती के पानी में सामान्य से अधिक फ्लोराइड की मात्रा घुल चुकी है. करियातपुर पंचायत के गरलाही गांव के गरलाही बस्ती, पंचमाधे पश्चिमी पंचायत के बसरिया गांव की बसरिया बस्ती का पानी पीने के योग्य नहीं रहा. रानीचुआ पंचायत के चालंगा गांव की चालंगा बस्ती, जितपुर गांव की जितपुर बस्ती का पानी दूषित हो चुका है.

बड़कागांव के भू-जल में भी घुला है फ्लोराइड

बड़कागांव प्रखंड की बड़कागांव पंचायत में स्थित पकड़ी बरवाडीह के भू-जल में फ्लोराइड घुला है. चेला कलां पंचायत के अराहारा गांव के साथ-साथ डाढ़ी कलां पंचायत के चेपा खुर्द गांव में भी पीने के पानी में फ्लोराइड घुल चुका है. बरकट्ठा प्रखंड के गैहपहाड़ी पंचायत के कलाहाबाद गांव में भी यही समस्या है. चलकुशा प्रखंड की सलैयाडीह पंचायत के सलैयाडीह गांव का पीने पानी लायक नहीं रहा.

चौपारण प्रखंड की दो पंचायतों के पानी में आयरन

चौपारण प्रखंड की 2 पंचायतों बसरिया और चोरदाहा के 3 गांवों के पानी में जहर घुल चुका है. बसरिया गांव के हरिजन टोला, कथम्बा गांव के हरिजन टोला और सिलोदर गांव के भू-जल में फ्लोराइड की मात्रा सामान्य से ज्यादा पायी गयी है. विष्णुगढ़ प्रखंड की सारुकुदर पंचायत अंतर्गत सारुकुदर गांव की सारुकुदर बस्ती और हजारीबाग सदर प्रखंड की बरासी पंचायत के जगदीशपुर गांव स्थित भेलवा टांड़ बस्ती के पानी में आयरन घुला है.

पानी में आयरन से होती हैं ये समस्याएं

जिन इलाकों में पानी में आयरन की मात्रा अधिक होती है, उन क्षेत्रों में लोगों को पेट से संबंधित बीमारियां ज्यादा होती हैं. पानी में आयरन की वजह से खाना ठीक से नहीं पचता. किडनी में परत जम जाती है और धीरे-धीरे यह पथरी का रूप ले लेता है. लोगों को पेट दर्द और दस्त की समस्या रहती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >