तमिलनाडु में फसी झारखंड की 200 लड़कियां अब सुरक्षित

रांची : लॉकडाउन की वजह से तमिलनाडु के एक गारमेंट फैक्ट्री में फंसी झारखंड की 200 लड़कियां अब सुरक्षित हैं. लड़कियों ने शिकायत की थी कि उनसे मारपीट कर काम कराया जा रहा है. साथ उनके खाने-पीने की भी दिक्कत है. इस खबर को प्रभात खबर ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था. इस पर संज्ञान […]

रांची : लॉकडाउन की वजह से तमिलनाडु के एक गारमेंट फैक्ट्री में फंसी झारखंड की 200 लड़कियां अब सुरक्षित हैं. लड़कियों ने शिकायत की थी कि उनसे मारपीट कर काम कराया जा रहा है. साथ उनके खाने-पीने की भी दिक्कत है. इस खबर को प्रभात खबर ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था. इस पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड सरकार के स्थानिक आयुक्त, दिल्ली को इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इस पर कार्रवाई करते हुए सभी लड़कियों को सुरक्षित कराया गया. साथ ही उनके रहने और खाने की समुचित व्यवस्था भी कर दी गयी है. सांसद गीता कोड़ा और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मामले को संज्ञान में लेकर तमिलनाडु के अधिकारियों से बात की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >