Ranchi: 50 लाख रुपये की लेवी वसूलने पहुंचे PLFI के दो सदस्य गिरफ्तार

Ranchi: रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है. दोनों पर 50 लाख रुपये की लेवी वसूलने पहुंचने का आरोप है. पूरी खबर नीचे पढ़ें...

Ranchi: रांची पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई (PLFI) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लेवी की रकम लेने पहुंचे दो युवकों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों को तुपुदाना क्षेत्र के बारहमाईल चौक के पास से पकड़ा गया. पुलिस के अनुसार, ये दोनों युवक एक कारोबारी से 50 लाख रुपये की लेवी वसूलने आए थे. मामला नगड़ी थाना क्षेत्र के साहेर गांव निवासी बजरंग महतो से जुड़ा है. पुलिस के मुताबिक, 22 मई 2026 को बजरंग महतो के मोबाइल पर व्हाट्सएप के जरिए 50 लाख रुपये की लेवी मांगी गई थी. रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई थी.

बारहमाईल चौक से धराए अपराधी

इस मामले में नगड़ी थाना में कांड संख्या 84/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. घटना की गंभीरता को देखते हुए रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ग्रामीण एसपी की निगरानी में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. इस टीम का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) द्वितीय अजय आर्यन कर रहे थे. जांच के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि लेवी की रकम लेने के लिए कुछ लोग तुपुदाना के सफायर स्कूल, बारहमाईल चौक के पास आने वाले हैं. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में जाल बिछाया और संदिग्धों का इंतजार करने लगी.

पीएलएफआई के दो पर्ची भी बरामद

कुछ समय बाद एक लाल रंग की अपाची मोटरसाइकिल (नंबर JH01CX4239) पर दो युवक वहां पहुंचे. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को चारों तरफ से घेरकर पकड़ लिया. पूछताछ में उनकी पहचान अरुण लोहरा (19 वर्ष) और सूरज लोहरा (18 वर्ष) के रूप में हुई. दोनों खूंटी जिले के बेलवादाग गांव के रहने वाले हैं. पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पीएलएफआई के लिए लेवी की रकम लेने आए थे. तलाशी के दौरान अरुण लोहरा के पास से पीएलएफआई का दो पर्चा भी बरामद हुआ, जिस पर संगठन के नाम के साथ राजेश यादव का उल्लेख था.

बाकियों की गिरफ्तारी के लिए हो रही छापेमारी

छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक अपाची मोटरसाइकिल, एक मोटरोला एंड्रॉयड मोबाइल फोन और पीएलएफआई के दो पर्चे जब्त किए हैं. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है. रांची पुलिस का कहना है कि इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस का दावा है कि उग्रवादी संगठनों और रंगदारी वसूलने वाले गिरोहों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

छापेमारी दल में ये थे शामिल

पु०अ०नि० अभिषेक राय, थाना प्रभारी नगड़ी थाना.
पु०अ०नि० यशराज सिंह, नगड़ी थाना.
पु०अ०नि० भवेश कुमार खानी, नगड़ी थाना.
स०अ०नि० बलेन्द्र कु० सिंह, तकनीकी शाखा रांची एवं इनकी पूरी टीम.
स०अ०नि० संजय कुमार सिंह, नगड़ी थाना.
हवलदार दिलीप ठाकुर, नगड़ी थाना रिजर्व गार्ड.
हवलदार निर्मल उरांव, नगडी थाना रिजर्व गार्ड.
आरक्षी विमल कुमार हेम्ब्रम, नगड़ी थाना रिजर्व गार्ड.
आरक्षी ललन सिंह, नगड़ी थाना रिजर्व गार्ड.

ये भी पढ़ें…

Ranchi: राजधानी के विभिन्न कॉलेजों में मना पर्यावरण दिवस, पौधा लगाकर दिया हरियाली का संदेश

पलायन रोकने के लिए CM हेमंत ने बनाया मास्टर प्लान, नोएडा-मुंबई समेत 5 शहरों में खुलेंगे सहायता केंद्र

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >