Ranchi news : ऑनलाइन इंवेंस्टमेंट के नाम पर तीन लोगों से 2.18 करोड़ की साइबर ठगी

सीआइडी के साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज

सीआइडी के साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज रांची : झारखंड में इन्वेस्टमेंट फ्रॉड का सिलसिला जारी है. ताजा मामला, राजधानी रांची का है. यहां पर एक व्यवसायी, एक रिटायर्ड अधिकारी और एक अन्य व्यक्ति से कुल 2.18 करोड़ रुपये का साइबर फ्रॉड किये जाने का केस सीआइडी के साइबर थाना में 30 अक्तूबर को दर्ज हुआ है. एक व्यक्ति से 90 लाख, दूसरे से 76 लाख और तीसरे से 52 लाख रुपये की ठगी की गयी है. मामले में सीआइडी की टीम ने जांच शुरू कर दी है. कम समय में राशि चार गुणा करने का दिया प्रलोभन: साइबर फ्रॉड ने वाट्सएप के जरिये तीनों पीड़ितों से संपर्क किया. उन्हें कहा गया कि आप अगर स्टॉक मार्केट में ऑनलाइन निवेश करते हैं, तो कम समय में आपकी राशि दो से चार गुणा हो जायेगी. आपके द्वारा राशि निवेश करने और उस पर मिलने वाले मुनाफा को आप संबंधित कंपनी की वेबसाइट पर देख सकेंगे. झांसे में आकर तीनों लोगों ने अक्तूबर के प्रथम सप्ताह से राशि इवेंस्ट करना शुरू किया. यह सब 27 अक्तूबर तक उनलोगों ने किया. फिर जब उन्होंने राशि वापसी के लिए कोशिश शुरू की, तब वाट्सएप कॉल करने वाले व्यक्ति का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया. वहीं वेबसाइट भी गायब हो गया. इसके बाद तीनों लोगों को ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने सीआइडी के साइबर थाना में जाकर अगल-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >