रांची रेलवे स्टेशन पर 16 किलो गांजा के साथ 16 साल का किशोर पकड़ाया

रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने मौर्य एक्सप्रेस से 16 किलो गांजा के साथ एक किशोर को पकड़ा है. बरामद गांजे की कीमत करीब आठ लाख रुपए बताई जा रही है.

रांची: आरपीएफ सीआईबी और आरपीएफ पोस्ट रांची की संयुक्त टीम ने रांची रेलवे स्टेशन पर विशेष जांच अभियान चलाकर 16 वर्षीय किशोर को 16 किलो गांजा के साथ पकड़ा. बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब आठ लाख रुपए बताई गई है. जांच के दौरान ट्रेन संख्या 15027 मौर्य एक्सप्रेस के बी-9 कोच से उतर रहे किशोर को संदेह के आधार पर पकड़ा गया.

तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद दो बैग से 13 पैकेट में कुल 16 किलो गांजा बरामद हुआ. इसके अलावा दो रेलवे टिकट और एक मोबाइल फोन भी मिला. सूचना मिलने पर आरपीएफ रांची के सहायक सुरक्षा आयुक्त भी मौके पर पहुंचे. उनकी मौजूदगी में बरामद गांजे की जांच की गई और उसे जब्त कर सील कर दिया गया.

ये भी पढ़ें- रांची यूनिवर्सिटी: दीक्षांत समारोह के लिए 14 अगस्त तक आवेदन, एमए इन एजुकेशन में भी नामांकन शुरू

इसके बाद गांजा समेत अन्य सामान को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए राजकीय रेल पुलिस थाना रांची को सौंप दिया गया. मामले में जीआरपी द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है. अभियान में अपराध खुफिया शाखा रांची के निरीक्षक लाल बहादुर, प्रधान आरक्षी केएमए सिंह, संजय कुशवाहा, सीके सिंह, आरपीएफ पोस्ट रांची के उप निरीक्षक एसके सिंह, आरक्षी दिलीप कुमार और आरक्षी मुंतजीर अंसारी शामिल थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >