रांची: झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है. राज्य के विभिन्न जिलों में सक्रिय कुल 16 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है. आत्मसमर्पण करनेवालों में एक रीजनल कमांडर (आरसीएम), तीन जोनल कमांडर (जेडसीएम), तीन सब-जोनल कमांडर (एसजेडसीएम), छह एरिया कमांडर (एसीएम) और तीन कैडर स्तर के सदस्य शामिल हैं.
सरेंडर के दौरान इन नक्सलियों ने कुल 11 हथियार, 38 मैगजीन और 1562 राउंड कारतूस पुलिस के हवाले किये. उल्लेखनीय है कि डीजीपी तदाशा मिश्र और आइजी अभियान नरेंद्र कुमार लगातार जिलों में चल रहे अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे थे. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को सरकार की पुनर्वास नीति के तहत लाभ दिया जायेगा. सुरक्षा एजेंसियां इसे नक्सल विरोधी अभियान की बड़ी उपलब्धि मान रही हैं.
प्रभात खबर ने पहले ही बताया था, अब पुलिस ने की पुष्टि
किस जिले से कौन नक्सली, कितना इनाम
- संतोष उर्फ बासुदेव दा उर्फ गांधी उर्फ दिलीप उर्फ संजय महतो उर्फ बासूकू उर्फ श्याम (पिता - माधव महतो उर्फ लोधा महतो, गम्हर, थाना-पीरटांड़, गिरिडीह) - रैंक आरसीएम, 128 कांडों में नामजद, 15 लाख का इनामी. बरामदगी : इंसास राइफल - 01, मैगजीन 05, कारतूस -136 राउंड.
- संतोष मांझी उर्फ जगबंधु (पिता - मंझला मांझी, तिलैया, थाना- विष्णुगढ़, हजारीबाग) रैंक जेडसीएम, 32 कांड. बरामदगी : इंसास राइफल - 01, मैगजीन 05, कारतूस - 125 राउंड.
- चंदन लोहरा (पिता - एतवा लोहरा, बारीगढ़ा, थाना अड़की, खूंटी) - रैंक जेडसीएम, 78 कांड, 10 लाख का इनामी. बरामदगी : एके-47 राइफल - 01, मैगजीन - 02, कारतूस - 129 राउंड.
- जयकांत मुंडा उर्फ गूंगा उर्फ बंगाली (पिता -स्व. जादा मुंडा, पत्नी - मणिका मुंडा, झिरपानी, थाना - कोइड़ा, सुंदरगढ़, ओडिशा) - रैंक जेडसीएम, 38 कांड. बरामदगी : एके-47 राइफल - 01, मैगजीन - 02, कारतूस - 100 राउंड.
- राजनाथ हांसदा उर्फ गुना हांसदा (पिता-मुसुंगू हांसदा, थाना-छोटानागरा, प सिंहभूम)- रैंक एसजेडसीएम, 06 कांड. बरामदगी : एचके-33 राइफल-01, एलएमजी मैगजीन-03, कारतूस-208 राउंड.
- अनिल तुरी उर्फ उज्ज्वल (पिता-भोंदुआ तुरी, चैनपुर, थाना - पेशरार/बगडू, लोहरदगा) - रक एसजेडसीएम, 22 कांड, 05 लाख का इनामी. बरामदगी : इंसास राइफल - 01, मैगजीन - 04, कारतूस - 150 राउंड.
- सुखलाल बिरजिया उर्फ अकेला (पिता-स्व चांदो बिरजिया, कबरी कोटाम-बारीबांध, थाना-गारू, लातेहार) - रैंक एसजेडसीएम, 12 कांड, 05 लाख का इनामी. कोई हथियार बरामद नहीं.
- सुदेश होनहागा उर्फ सोनाराम होनहागा उर्फ सोना (पिता - कांडे होनहागा, थाना- छोटानागरा, पश्चिम सिंहभूम) - रैंक एसीएम, 33 कांड, 02 लाख का इनामी. बरामदगी : इंसास राइफल -01, मैगजीन 05, कारतूस 1 - 125 राउंड.
- एतवारी मांझी उर्फ सोनोत उर्फ संत उर्फ शनिचरवा (मोहनपुर जबरदाहा, थाना - मधुबन, गिरिडीह) - रैंक एसीएम, 09 कांड. बरामदगी : इंसास राइफल - 01, मैगजीन 05, कारतूस -125 राउंड.
- देवान मुर्मू उर्फ शनिचर (मोहनपुर, थाना -निमियाघाट, गिरिडीह) - रैंक एसीएम, 06 कांड. बरामदगी : इंसास राइफल - 01, मैगजीन - 04, कारतूस - 125 राउंड.
- सुमित्रा सुरीन (तिरिलबुरू, थाना-गोईलकेरा, पश्चिम सिंहभूम) - रैंक एसीएम, 15 कांड. कोई हथियार बरामद नहीं.
- चंपा मंझियाइन उर्फ गुड़िया (गोरगोरवा, थाना नावाडीह, बोकारो) - रैंक कैडर, 05 कांड. बरामदगी : यूएस कार्बाइन राइफल - 01, मैगजीन - 02, कारतूस - 95 राउंड.
- रिसीव (माइलपी-सोयसाई, थाना- सोनुआ, पश्चिम सिंहभूम) - रैंक एसीएम, 18 कांड, 02 लाख का इनामी. कोई हथियार बरामद नहीं.
- सालमी मुंडा उर्फ पारूल (पति - चंदन लोहरा, बारूहातू, थाना- बुंडू, रांची) - रैंक एसीएम, 06 कांड. बरामदगी : एम-16 राइफल 01, मैगजीन 01, कारतूस - 244 राउंड.
- मुन्नी सुरीन उर्फ मुरीन सुरीन (पिता -सतीश सुरीन, लोवाबेड़ा, थाना- सोनुआ, पश्चिम सिंहभूम) – रैंक कैडर, 14 कांड. कोई हथियार बरामद नहीं.
- सीता मुंडा (पिता - बुला मुंडा, बारूहातू, थाना - कुचाई, सरायकेला-खरसावां) – रैंक कैडर, 03 कांड. कोई हथियार बरामद नहीं.
आत्मसमर्पित हथियारों का ब्योरा इंसास राइफल
06, एके-47 राइफल- 02, एचके-33 राइफल- 01, यूएस कार्बाइन राइफल- 01, एम-16 राइफल- 01 कुल मैगजीन - 38 (एलएमजी की मैगजीन-03, इंसास की - 28, एके-47 की-04, यूएस कार्बाइन की - 02, एम-16 की-01) कुल कारतूस - 1562 राउंड (इंसास - 786, एके-47-229, एचके-33-208, यूएस कार्बाइन - 95, एम-16-244)
छत्तीसगढ़ में भी हुए आत्मसमर्पण
इस दौरान झारखंड से सटे छत्तीसगढ़ के बीजापुर, सुकमा और नारायणपुर जिलों में सक्रिय आठ माओवादियों ने भी आत्मसमर्पण किया.
