प्रसव पीडा से तड़पती रही महिला

गारू (लातेहार). प्रखंड मुख्यालय के धांगरटोला गांव के ललिता देवी चार घंटे प्रसव पीड़ा से सड़क पर तड़पती रही. ललिता देवी अपने घर से अस्पताल जा रही थी. मगर 30 वर्षीय ललिता सड़क पर ही दर्द से तड़पने लगी. इसकी सूचना अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी को देकर एंबुलेंस की मांग की गयी, मगर एंबुलेंस या […]

गारू (लातेहार). प्रखंड मुख्यालय के धांगरटोला गांव के ललिता देवी चार घंटे प्रसव पीड़ा से सड़क पर तड़पती रही. ललिता देवी अपने घर से अस्पताल जा रही थी. मगर 30 वर्षीय ललिता सड़क पर ही दर्द से तड़पने लगी. इसकी सूचना अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी को देकर एंबुलेंस की मांग की गयी, मगर एंबुलेंस या ममता वाहन नहीं पहुंचा. बाद में स्थानीय लोगों के सहयोग से दूसरे वाहन से अस्पताल भेजा गया, जहां उसने बच्चे को जन्म दिया. इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, मगर मोबाइल नॉट रिचेबुल होने के कारण बात नहीं हो सकी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >