150 किसान को कृषि उद्यान का मिला प्रशिक्षण

प्रखंड स्थित डोरंडा पंचायत सचिवालय में शनिवार को चार दिवसीय कृषि उद्यान प्रशिक्षण शुरू हुआ.

बेड़ो.

प्रखंड स्थित डोरंडा पंचायत सचिवालय में शनिवार को चार दिवसीय कृषि उद्यान प्रशिक्षण शुरू हुआ. प्रशिक्षण का उदघाटन प्रखंड उप प्रमुख मुदस्सिर हक ने फीता काटकर किया. कहा कि प्रशिक्षण में 150 किसान शामिल हुए. किसानों को फल, सब्जी, फूल, मसाले आदि की उन्नत खेती, जैविक खेती, पॉली हाउस प्रबंधन और एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन जैसी तकनीकों की जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण किसानों को स्वरोजगार और कृषि उद्यमिता अपनाने और आत्मनिर्भर बनाने का है. मौके पर अर्जुन मुंडा, परमेश्वर मुंडा, बालवीर मुंडा, पंचम लोहरा, मंगलेश्वर उरांव, चरवा उरांव, जैनुल लोहरा, लोया केरकेट्टा, सदाबृज महतो, अजीज अंसारी, रहमत खान, इज़हारुल दरवानी, देवी उरांव, विजय उरांव, शांति, बसंती उरांव, सुषमा, लूईस केरकेट्टा, रोशन अंसारी, मंसूर अंसारी, मजीद अंसारी, पंचम उरांव, महादेव मुंडा आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kedar mahto bero

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >