रोजगार मेले में 143 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, खिले चेहरे; रेलवे में सबसे अधिक नौकरी

रांची में 30वें राष्ट्रीय रोजगार मेले का आयोजन हुआ, जहाँ 143 युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र दिए गए. केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रोत्साहित किया और देश के आर्थिक विकास पर जोर दिया.

रांची. भारत सरकार के 30वें रोजगार मेले का आयोजन किया गया. इसमें देशभर के 51 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र बांटे गए. देश के 45 शहरों में आयोजित रोजगार मेले के तहत राजधानी रांची के CCL सभागार में भी कार्यक्रम हुआ. यहां केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने 143 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किये. कार्यक्रम का आयोजन सेंट्रल GST एवं सेंट्रल एक्साइज की ओर से किया गया.

युवा राष्ट्र सेवा को तैयार : संजय सेठ

मौके पर संजय सेठ ने कहा कि युवा राष्ट्र सेवा के लिए तैयार हो रहे हैं. देश बदल रहा है. यह नया भारत है. देश आर्थिक प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है. टाइम मैनेजमेंट, अनुशासन और काम के प्रति समर्पण रखने वाले युवाओं का देश बन रहा है. अब फाइल लटकाना संभव नहीं है.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री 76 वर्ष की उम्र में भी युवाओं की ऊर्जा के साथ काम कर रहे हैं. यह हम सभी के लिए प्रेरणादायक है. जीवन में सीखने की कोई उम्र नहीं होती.

संजय सेठ ने कहा कि आज देश में दो लाख से अधिक स्टार्टअप और 8.5 करोड़ से अधिक लघु एवं मध्यम उद्योग हैं. इनमें 2.17 करोड़ का संचालन महिलाएं कर रही हैं. बेटियां भी अब किसी से कम नहीं हैं. भारत के करीब 67 करोड़ युवा विकसित भारत के सपने को साकार करने में लगे हैं. उदाहरण के लिए, 'यह नया भारत है, जहाँ युवा तकनीक का उपयोग कर नवाचार कर रहे हैं, जैसे एआई-संचालित शिक्षा प्लेटफॉर्म 'एडुकार्ड' जो छात्रों को व्यक्तिगत सीखने के अनुभव प्रदान कर रहा है.'

पब्लिक सर्वेंट की भूमिका आम आदमी से अलग

सेंट्रल GST के प्रधान आयुक्त योगेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि आज देश में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है. ये युवा देश निर्माण के कार्य से जुड़ेंगे. नौकरी में आने के साथ ही इनकी भूमिका बदल जाती है. इन्हें निर्णय लेने की जिम्मेदारी निभानी होगी.

उन्होंने कहा कि लोग इनसे जनसेवा की उम्मीद करेंगे और इन्हें उस उम्मीद पर खरा उतरना होगा. डिजिटल समय में प्रशासनिक दक्षता बढ़ाना जरूरी है.

ये भी पढ़ें: वित्त मंत्रियों के सम्मेलन में झारखंड ने उठाया खनन सेस का मुद्दा, राज्यों को फिर मिले अधिकार; केंद्र के सामने रखीं 3 मांगें

रेलवे में सबसे अधिक 75 युवाओं की नियुक्ति

रांची में 143 युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे गये. इनमें सबसे अधिक 75 युवाओं को रेलवे में नौकरी मिली. रक्षा मंत्रालय में 22, डाक सेवा में 22, CISF में नौ और CBI में आठ युवाओं की नियुक्ति हुई. नियुक्ति पाने वालों में 20 महिलाएं शामिल हैं.

कार्यक्रम में सेंट्रल GST की एडीजी दीप्ति जयराज भी मौजूद थीं.

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑनलाइन किया संबोधित

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से जुड़े. उन्होंने करीब 25 मिनट तक युवाओं को संबोधित किया. प्रधानमंत्री ने युवाओं को राष्ट्र के प्रति कर्तव्य का बोध कराया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

ये भी पढ़ें: SIR में दस्तावेजों को लेकर CEO का निर्देश, नहीं मांगें जायेंगे अतिरिक्त कागजात; उपलब्ध रिकॉर्ड से होगी पात्रता की जांच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रतीक्षा कुमारी

प्रतीक्षा कुमारी को कंटेंट राइटिंग और डिजिटल पत्रकारिता का अनुभव है। वह फिलहाल प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में काम कर रही हैं। इससे पहले प्रतीक्षा The Followup के साथ भी काम कर चुकी हैं। अपने काम के दौरान इन्होंने झारखंड से जुड़ी स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक और आम लोगों से जुड़े मुद्दों की खबरें लिखने, एडिट करने और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पब्लिश करने का काम किया है। इसके साथ ही इन्हें न्यूज का वॉयस ओवर करने का भी अनुभव है। प्रतीक्षा खबरों को आसान, प्रभावी और दर्शकों की समझ के मुताबिक लिखने के साथ-साथ वीडियो के लिए स्क्रिप्ट तैयार करने और उसे अपनी आवाज में प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने का काम भी करती हैं। पत्रकारिता में उनकी खास दिलचस्पी झारखंड के स्थानीय मुद्दों, राजनीति, शिक्षा, रोजगार और आम लोगों से जुड़े विषयों पर खबरें तैयार करने और डिजिटल न्यूज कंटेंट बनाने में है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >