इटकी : इटकी प्रखंड का शनिवार को 12वां स्थापना दिवस मनाया गया. मौके पर प्रखंड परिसर में किसान सह विकास मेला लगा. झांकी निकाली गयी. क्षेत्र में शांति व विकास को लेकर पौधरोपण किया गया. मेला में शामिल किसानों के अलावा सीओ व बीडीओ कार्यालय के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को साफ-सफाई के लिए सम्मानित किया गया.
स्कूली बच्चों के बीच बैग बांटे गये. मुख्य अतिथि विधायक बंधु तिर्की ने इटकी प्रखंड को आदर्श प्रखंड बनाने की घोषणा की. प्रखंड कार्यालय में सखी मंडल के उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए एक स्थायी स्टॉल स्थापित करने का निर्देश दिया. साथ ही प्रखंड स्तरीय शिक्षा, कल्याण, कृषि, स्वास्थ्य व अन्य विभाग स्थापित करने को लेकर विधानसभा में आवाज उठाने का आश्वासन दिया.
कार्यक्रम को जिप सदस्य लाल रामेश्वर नाथ शाहदेव व उप प्रमुख उरूज अंसारी सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया. कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाये थे. अमन कमेटी ने प्रखंड परिसर में विकास पेड़ के रूप में कटहल के दो पौधे लगाये. इससे पूर्व इटकी पूर्वी पंचायत के सौजन्य से निकली विकास झांकी में निकाली गयी.
कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि राजन किस्पोट्टा, इटकी आरोग्यशाला के अधीक्षक डॉ रंजीत प्रसाद, बीडीओ पंकज कुमार, सीओ रश्मि लकड़ा, जेएसपीएल की बीपीओ अनुपमा सिन्हा, बिनोद कुमार, मुस्ताक अहमद, हाजी मोइन, मो सलीमुद्दीन, बलराम गोप, रहमतुल्लाह अंसारी, मंजू देवी, जावेद मियां, रमेश महली, अबू माज, श्रीचंद प्रसाद यादव, सुनील मिंज, अतहर इमाम, विष्णु महली, घोमा सिंह, देवेंद्र महतो, मजहर इमाम, नंदलाल महतो, मेराज आलम, पम्मी सिन्हा, सरिता एक्का सहित अन्य शामिल थे.
