रांची : पिछली सरकार ने हजारों स्कूल बंद किये : हेमंत

रांची : गिरिडीह सदर प्रखंड के शीतलपुर में एक स्कूल के दो कमरे में 300 बच्चे पढ़ते हैं. इस खबर को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यह स्थिति वाकई शर्मनाक है. पिछली सरकार ने हजारों स्कूल बंद जरूर कर दिये, पर एक स्कूल को सुविधा नहीं पहुंचा पायी. उन्होंने शिक्षा […]

रांची : गिरिडीह सदर प्रखंड के शीतलपुर में एक स्कूल के दो कमरे में 300 बच्चे पढ़ते हैं. इस खबर को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यह स्थिति वाकई शर्मनाक है. पिछली सरकार ने हजारों स्कूल बंद जरूर कर दिये, पर एक स्कूल को सुविधा नहीं पहुंचा पायी. उन्होंने शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को निर्देश दिया है कि ऐसे स्कूल को चिह्नित करवा कर सुधार करें. वहीं मुनगा टोली लातेहार में एक भी बच्चे स्कूल नहीं जाते हैं, इस पर सीएम ने ट्वीट कर कहा कि अत्यंत दुखद: मूलभूत समस्याओं से झारखंडवासी जूझता रहेगा, तो आगे कैसे बढ़ेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >