चान्हो :इडब्लूएम एक्सप्रेस कार्यालय में चोरी

तीन लाख रुपये के महंगे मोबाइल चुरा ले गये चोरों ने शटर तोड़ कर दिया घटना को अंजाम चान्हो : थाना क्षेत्र में बीजूपाड़ा के सिराज गलैक्सिया मॉल स्थित इडब्लूएम एक्सप्रेस नामक कार्यालय में रविवार की रात चोरी की घटना हुई. ऑनलाइन ऑर्डर पर मंगाये जाने वाले सामानों को ग्राहकों तक पहुंचाने का काम करने […]

तीन लाख रुपये के महंगे मोबाइल चुरा ले गये
चोरों ने शटर तोड़ कर दिया घटना को अंजाम
चान्हो : थाना क्षेत्र में बीजूपाड़ा के सिराज गलैक्सिया मॉल स्थित इडब्लूएम एक्सप्रेस नामक कार्यालय में रविवार की रात चोरी की घटना हुई. ऑनलाइन ऑर्डर पर मंगाये जाने वाले सामानों को ग्राहकों तक पहुंचाने का काम करने वाले इस कार्यालय का शटर तोड़ कर चोर लगभग एक दर्जन महंगे मोबाइल चुरा ले गये.
जिसकी कीमत लगभग तीन लाख रुपये बतायी जा रही है. घटना को लेकर कार्यालय के सुपरवाइजर निशांत कुमार पाठक ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में चोरों द्वारा कार्यालय में मोबाइल की चोरी के साथ दो मॉनिटर व एक सीसीटीवी कैमरा को तोड़ने का उल्लेख किया गया है. पुलिस छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >