रांची रेलवे स्टेशन में एक माह से खराब है पीओएस मशीन

रांची : रांची रेलवे स्टेशन के आरक्षित टिकट काउंटर में एक माह से पीओएस (पर्चेज ऑफ सेल) मशीन खराब है. मशीन खराब रहने से लोग कार्ड से पेमेंट नहीं कर पा रहे हैं और उन्हें बैरंग लौटना पड़ रहा है. ऐसा नहीं है कि रेलवे को इस बारे में जानकारी नहीं है. सबकुछ जानते हुए […]

रांची : रांची रेलवे स्टेशन के आरक्षित टिकट काउंटर में एक माह से पीओएस (पर्चेज ऑफ सेल) मशीन खराब है. मशीन खराब रहने से लोग कार्ड से पेमेंट नहीं कर पा रहे हैं और उन्हें बैरंग लौटना पड़ रहा है. ऐसा नहीं है कि रेलवे को इस बारे में जानकारी नहीं है. सबकुछ जानते हुए इसे दुरुस्त करने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. ज्ञात हो कि यहां आठ में से सिर्फ दो काउंटर में ही पीओएस मशीन लगी है, वह भी खराब है.
इस बारे में सीपीआरओ नीरज कुमार ने कहा कि पीओएस मशीन खराब होने की सूचना उन्हें नहीं है. अगर मशीन खराब है, तो इसे दुरुस्त किया जायेगा.
वहीं, टिकट लेने आये जितेंद्र साव ने कहा कि उनके पास कैश नहीं था. वह कार्ड से टिकट का पेमेंट करना चाहते थे, लेकिन मशीन खराब होने के कारण अब एटीएम से पैसा निकालने के बाद टिकट लेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >