रांची : ट्रांसफर के लिए पहुंच रहे डीजीपी के पास

रांची : ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए बिना अनुमति के पुलिस मुख्यालय जाकर डीजीपी से कनीय पुलिस पदाधिकारियों के मिलने पर रोक लगा दी गयी है. इससे संबंधित आदेश भी पुलिस मुख्यालय डीजी ने जारी कर दिया है. डीजी ने जारी आदेश में लिखा है कि कुछ ऐसे मामले सामने आये हैं, जिसमें कुछ कनीय पुलिस पदाधिकारी […]

रांची : ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए बिना अनुमति के पुलिस मुख्यालय जाकर डीजीपी से कनीय पुलिस पदाधिकारियों के मिलने पर रोक लगा दी गयी है. इससे संबंधित आदेश भी पुलिस मुख्यालय डीजी ने जारी कर दिया है. डीजी ने जारी आदेश में लिखा है कि कुछ ऐसे मामले सामने आये हैं, जिसमें कुछ कनीय पुलिस पदाधिकारी बिना संबंधित एसपी की अनुमति या बिना जानकारी के अपने ट्रांसफर- पोस्टिंग के लिए डीजीपी से मिलने आ गये हैं. यह बात एसपी या कमांडेंट के अपने कनीय पदाधिकारियों पर नियंत्रण के अभाव को दर्शाता है.
डीजीपी द्वारा भी इसे अत्यंत गंभीरता से लिया गया है. इसलिए यह आदेश दिया जाता है कि एसएसपी/ एसपी/ कमांडेंट यह सुनिश्चित करें कि कोई भी कनीय पुलिस पदाधिकारी बिना अनुमति ट्रांसफर-पोस्टिंग या अन्य अनुरोध के लिए सीधे डीजीपी के पास मिलने के लिए नहीं पहुंचें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >