फरियादियों से मिले हेमंत सोरेन, दिये जरूरी दिशा-निर्देश

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांके रोड स्थित अपने आवास पर गुरुवार को फरियादियों से मुलाकात की. लोग अपनी समस्या लेकर उनके पास पहुंचे थे. मुख्यमंत्री सभी फरियादियों से मिले और उनकी समस्याओं को जाना. समस्याओं के शीघ्र निस्तारन का सीएम ने आश्वासन दिया. राज्य के अलग-अलग जिलों से काफी संख्या में […]

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांके रोड स्थित अपने आवास पर गुरुवार को फरियादियों से मुलाकात की. लोग अपनी समस्या लेकर उनके पास पहुंचे थे. मुख्यमंत्री सभी फरियादियों से मिले और उनकी समस्याओं को जाना. समस्याओं के शीघ्र निस्तारन का सीएम ने आश्वासन दिया. राज्य के अलग-अलग जिलों से काफी संख्या में महिलाएं अपनी समस्या लेकर आयीं थीं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि फरियादियों की समस्याओं को जल्द से जल्द दूर किया जाना चाहिए. मुख्यमंत्री ने वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांग पेंशन की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निबटाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया. पानी, बिजली, सड़क इत्यादि समस्याओं के समाधान में कोई कमी न रहे, इसके लिए संबंधित अफसरों और कर्मचारियों को निर्देश दिये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >