Jharkhand : रांची के चान्हो में भैंस चराने गये बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

रांची : झारखंड की राजधानी रांची के चान्हो थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. मामला थाना क्षेत्र के चारा गांव का है. मृतक की पहचान जगरनाथ मुंडा (62) के रूप में हुई है. जगरनाथ का शव चारा गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर चारा जंगल में मिला. पुलिस […]

रांची : झारखंड की राजधानी रांची के चान्हो थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. मामला थाना क्षेत्र के चारा गांव का है. मृतक की पहचान जगरनाथ मुंडा (62) के रूप में हुई है. जगरनाथ का शव चारा गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर चारा जंगल में मिला. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच शुरू कर दी गयी है.

बताया गया है कि बुधवार को जगरनाथ मुंडा जंगल में भैंस चराने गये थे. इसी दौरान किसी ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी. जगरनाथ मुंडा को दो गोली मारे जाने की सूचना है. हालांकि, आधिकारिक रूप से अभी तक पुलिस ने यह नहीं बताया है कि जगरनाथ को कितनी गोलियां लगी हैं. हत्या के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >