कांके : मनरेगा कर्मचारी संघ ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन

कांके : झारखंड मनरेगा कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम से उनके आवास पर मिला. अपनी मांगों से संबंधित पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को मनरेगा कर्मियों की समस्याओं से अवगत कराया. हिमाचल सरकार की तर्ज पर सेवा स्थायी कर वेतनमान देने सहित कई मांगें रखी. मंत्री ने […]

कांके : झारखंड मनरेगा कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम से उनके आवास पर मिला. अपनी मांगों से संबंधित पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को मनरेगा कर्मियों की समस्याओं से अवगत कराया. हिमाचल सरकार की तर्ज पर सेवा स्थायी कर वेतनमान देने सहित कई मांगें रखी. मंत्री ने संघ को आश्वस्त किया कि वह उनकी समस्याओं से अवगत हैं.
समय लेकर विस्तृत चर्चा करें. इसके बाद विधानसभा मैदान में हुई संघ की बैठक में अप्रैल में संताल परगना में अधिवेशन आयोजित करने का निर्णय लिया गया. मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अनिरुद्ध पांडेय, संरक्षक वीरेंद्र सिंह भोक्ता, शिवदेव लोहरा, नन्हे परवेज, मुकेश राम, मंजीत सिंह, दीपक कुमार, मैनुल, राजेश कुमार वर्मा सहित दर्जनों मनरेगा कर्मचारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >