रांची : ओरमांझी इरबा स्थित एचसीजी अब्दुर्र रज्जाक अंसारी क्यूरी कैंसर अस्पताल में शीघ्र ही हेमेटोलॉजी (ब्लड कैंसर) ओपीडी शुरू किया जायेगा. ओपीडी माह में एक दिन होगा, जिसमें कोलाकाता के एचसीजी कैंसर अस्पताल के हेमेटोलॉजिस्ट डॉ जॉयदीप चक्रवर्ती मरीजों काे परामर्श देंगे.
शुक्रवार को डॉ जाॅयदीप चक्रवर्ती ने होटल रेडिशन ब्लू में पत्रकारों को बताया कि राज्य में हेमेटोलॉजी सेंटर नहीं होने से यहां के मरीजों को कोलकाता या अन्य महानगर में इलाज के लिए जाना पड़ता है. ओपीडी शुरू होने से ल्यूकेमिया,मल्टीपल मायलोमा सहित कैंसर के साथ-साथ सिकल सेल एनिमिया के मरीजों का भी इलाज किया जायेगा.
एचसीजी अब्दुर्र रज्जाक अंसारी क्यूरी कैंसर अस्पताल के कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ आफताब आलम ने बताया कि डॉ जाॅयदीप के ओपीडी शुरू होने से मरीजों को लाभ मिलेगा. कैंसर के मरीज अस्पताल में देर से पहुंचते है, इसलिए उनका सही से इलाज नहीं होता है. मौके पर सेंटर हेड विजय सिंह तोमर आदि मौजूद थे.
