रांची : साइबर अपराधियों ने निकाले 71 हजार

रांची : सुखदेवनगर थाना क्षेत्र निवासी रवींद्र कुमार के खाते से साइबर अपराधियों ने 71 हजार रुपये की निकासी कर ली. इस संबंध में उन्होंने सुखदेवनगर थाना में लिखित शिकायत की है. उन्होंने बताया कि एटीएम कार्ड उनके पास ही था. न ही किसी साइबर अपराधी का फोन आया था. इसके बावजूद निकासी हो गयी. […]

रांची : सुखदेवनगर थाना क्षेत्र निवासी रवींद्र कुमार के खाते से साइबर अपराधियों ने 71 हजार रुपये की निकासी कर ली. इस संबंध में उन्होंने सुखदेवनगर थाना में लिखित शिकायत की है. उन्होंने बताया कि एटीएम कार्ड उनके पास ही था.
न ही किसी साइबर अपराधी का फोन आया था. इसके बावजूद निकासी हो गयी. घटना की जानकारी शिकायतकर्ता को तब मिली, जब उनके मोबाइल पर निकासी से संबंधित मैसेज आया. पुलिस को आशंका है कि साइबर अपराधियों ने एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर घटना को अंजाम दिया है. शिकायतकर्ता ने जिस एटीएम से अंतिम बार रुपये की निकासी की थी या निकासी का प्रयास किया था, पुलिस वहां से सीसीटीवी फुटेज हासिल करने का प्रयास कर रही, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >