रांची : हत्याकांड में तीन संदिग्धों के बारे में मिले सुराग

रांची : सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के किशोरगंज रोड नंबर एक में महेंद्र फाइनेंस के कर्मचारी मुकेश जालान हत्याकांड में शामिल अपराधियों में से तीन के बारे में पुलिस को सुराग मिले हैं. पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है. हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस ने किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की थी. […]

रांची : सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के किशोरगंज रोड नंबर एक में महेंद्र फाइनेंस के कर्मचारी मुकेश जालान हत्याकांड में शामिल अपराधियों में से तीन के बारे में पुलिस को सुराग मिले हैं. पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है.
हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस ने किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की थी. दूसरी ओर कई घंटे बाद भी एसआइटी अभी तक न तो हत्या की वजह पता कर सकी है और न ही किसी आरोपी के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल सकी है. बताया जाता है कि पुलिस गुत्थी सुलझाने के लिए परिजनों से किसी की पुरानी दुश्मनी या विवाद के वजह के बारे में जानकारी ले चुकी है, लेकिन अभी तक किसी पर संदेह जाहिर नहीं किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >