रांची : 62 बीआरपी-सीआरपी नहीं भेज रहे रिपोर्ट, जांच का हुआ आदेश

झारखंड शिक्षा परियोजना ने सभी जिलों से मांगी रिपोर्ट रांची : राज्य के बीआरपी-सीआरपी राज्य परियोजना कार्यालय को रिपोर्ट नहीं भेज रहे हैं. झारखंड शिक्षा परियोजना ने रिपोर्ट नहीं भेजने वाले 62 बीआरपी-सीआरपी को चिह्नित किया है. परियोजना द्वारा संबंधित जिलों को ऐसे बीआरपी-सीआरपी की सूची भेजी गयी है. जिलों को इसकी जांच कर दो […]

झारखंड शिक्षा परियोजना ने सभी जिलों से मांगी रिपोर्ट
रांची : राज्य के बीआरपी-सीआरपी राज्य परियोजना कार्यालय को रिपोर्ट नहीं भेज रहे हैं. झारखंड शिक्षा परियोजना ने रिपोर्ट नहीं भेजने वाले 62 बीआरपी-सीआरपी को चिह्नित किया है. परियोजना द्वारा संबंधित जिलों को ऐसे बीआरपी-सीआरपी की सूची भेजी गयी है. जिलों को इसकी जांच कर दो दिनों में रिपोर्ट भेजने को कहा गया है. परियोजना द्वारा इस संबंध में जिलों को भेजे गये पत्र में कहा गया है कि राज्य के 62 प्रखंड साधन सेवी व संकुल साधन सेवी की दिसंबर 2019 व जनवरी 2020 की रिपोर्ट नहीं मिली है. जिलों को इसकी जांच करने को कहा गया है कि किस परिस्थिति में बीआरपी-सीआरपी की रिपोर्ट नहीं मिली है.
इसके बाद बीआरपी-सीआरपी पर कार्रवाई की जायेगी. सेवा में रहने बाद भी अगर रिपोर्ट नहीं भेजी जा रही है तो ऐसे बीआरपी-सीआरपी पर कार्रवाई की जायेगी. उन्हें बर्खास्त भी किया जा सकता है. सभी जिलों को रिपोर्ट नहीं भेजने वाले बीआरपी-सीआरपी का नाम भी भेजा गया है. परियोजना द्वारा रिपोर्ट नहीं भेजने वाले बीआरपी-सीआरपी पर पहले भी कार्रवाई की गयी है.
विद्यालयों का निरीक्षण रिपोर्ट भेजना है : मालूम हो कि बीआरपी-सीआरपी को सरकार द्वारा टैब दिये गये है. विद्यालयों का ऑनलाइन निरीक्षण रिपोर्ट भेजने को कहा गया है. बीआरपी-सीआरपी को प्रतिदिन विद्यालयों का निरीक्षण करना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >