बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असर झारखंड के कई इलाकों में, आज हो सकती है छिटपुट बारिश

रांची : बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असर शुक्रवार को झारखंड के कई इलाकों में दिखा. इस कारण पूरे राज्य में आकाश में बादल छाये रहे. कहीं-कहीं छिटपुट बारिश भी हुई. विभाग के अनुसार, शनिवार को भी राज्य के दक्षिणी भागों (पूर्व सिंहभूम, प सिंहभूम, सरायकेला व चाईबासा) में एक दो स्थानों […]

रांची : बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असर शुक्रवार को झारखंड के कई इलाकों में दिखा. इस कारण पूरे राज्य में आकाश में बादल छाये रहे. कहीं-कहीं छिटपुट बारिश भी हुई. विभाग के अनुसार, शनिवार को भी राज्य के दक्षिणी भागों (पूर्व सिंहभूम, प सिंहभूम, सरायकेला व चाईबासा) में एक दो स्थानों पर छिटपुट बारिश हो सकती है.
शेष भागों में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है. शुक्रवार को रांची का अधिकतम तापमान 16.2 व न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. विभाग ने शनिवार को अधिकतम तापमान चढ़ने व न्यूनतम तापमान गिरने का पूर्वानुमान किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >