रांची : लालू ने आठ लोगों की गवाही को कराया एडॉप्ट

रांची : लालू प्रसाद ने चारा घोटाला कांड संख्या आरसी 47 ए/96 मामले में अपने बचाव में दिये गये पूर्व केंद्रीय मंत्री जय प्रकाश यादव समेत आठ गवाहों की गवाही को एडॉप्ट करवाया है़ स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने के कारण लालू प्रसाद को गवाही कराने में परेशानी हो रही थी, क्योंकि गवाही के दौरान उन्हें […]

रांची : लालू प्रसाद ने चारा घोटाला कांड संख्या आरसी 47 ए/96 मामले में अपने बचाव में दिये गये पूर्व केंद्रीय मंत्री जय प्रकाश यादव समेत आठ गवाहों की गवाही को एडॉप्ट करवाया है़ स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने के कारण लालू प्रसाद को गवाही कराने में परेशानी हो रही थी, क्योंकि गवाही के दौरान उन्हें भी उपस्थित होना पड़ता है.

लालू प्रसाद इन गवाहों की गवाही चाईबासा कोषागार से जुड़े चारा घोटाला आरसी 20ए/96 मामले में पूर्व में करवा चुके है़ं इसे देखते हुए उन्होंने आरसी 20ए/96 मामले में गवाही की अभिप्रमाणित कॉपी सीबीआइ कोर्ट में जमा करवाया़ लालू प्रसाद के अधिवक्ता ने गवाहों की अभिप्रमाणित कॉपी को डोरंडा कोषागार से जुड़े मामले में एडॉप्ट करने का अनुरोध भी किया था़ सीबीआइ के अनुसार अदालत की स्वीकृति के बाद लालू के गवाहों की गवाही आरसी 47 ए/96 को एडॉप्ट कर लिया गया़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >