रांची : स्कूल से लौटे बेटा-बेटी, तो देखा कि मां घर में फंदे से लटकी हुई है

रांची : सदर थाना क्षेत्र के कोकर आदर्श नगर में रहनेवाली 38 वर्षीय एलएन नोरो ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. शव कमरे में फंदे के सहारे लटका मिला. सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और छानबीन की. पुलिस के अनुसार महिला ने आत्महत्या क्योंकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस के […]

रांची : सदर थाना क्षेत्र के कोकर आदर्श नगर में रहनेवाली 38 वर्षीय एलएन नोरो ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. शव कमरे में फंदे के सहारे लटका मिला. सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और छानबीन की. पुलिस के अनुसार महिला ने आत्महत्या क्योंकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस के अनुसार महिला के पति हटिया रेलवे में काम करते हैं. लेकिन दोनों का तलाक हो चुका है. इस वजह से महिला दो बच्चों के साथ अकेली रहती थी. महिला की बेटी और बेटा सुबह नौ बजे स्कूल गये थे.
दोनों दिन के चार बजे लौटे, तो देखा कि कमरे का दरवाजा बंद है. दोनों को अनहोनी की आशंका हुई. इसके बाद दोनों ने दरवाजा तोड़ दिया. तब देखा कि मां फंदे से लटकी हुई है. दोनों ने मां के बचे होने की आस में स्थानीय लोगों के सहयोग से उतारा, तब तक मौत हो चुकी थी. लोगों के अनुसार महिला के घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी. इस वजह से वह परेशान रहती थी. हालांकि आत्महत्या की वजह पारिवारिक है या आर्थिक यह लोगों के लिए भी स्पष्ट नहीं हो पाया है.
अमरावती कॉलोनी में नदी किनारे मिला युवक का शव
रांची : चुटिया थाना की पुलिस ने बुधवार को अमरावती कॉलोनी में नदी के किनारे से 25 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है. पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पायी. शव की पहचान के लिए दूसरे थाना की पुलिस से भी संपर्क किया किया, ताकि किसी युवक के गुमशुदगी की सूचना मिलने पर उसके परिजनों को शव दिखाकर पहचान करायी जा सके. युवक की मौत के पीछे पुलिस को आशंका है कि वह शराब के नशे में नदी में गिर गया होगा, जिससे कारण ठंड लगने से उसकी मौत हो गयी. हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >