रांची : पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में रातू के सिमलिया निवासी अयान अंसारी(22) नामक युवक को उसके पड़ोसी ने गोली मार दी. घटना बुधवार रात 11.45 बजे की बतायी जा रही है.
गोली मारने वाले युवकों का नाम मुस्तफा रजा और महफुज अंसारी है. इन्होंने अयान को घर के पास ही गोली मार दी. गोली पेट में लगी है.
घायल अयान को घरवाले पहले रातू सीएचसी ले गये. वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया है. रिम्स में उसकी स्थिति खतरे के बाहर बतायी जा रही है.
इस संबंध ग्रामीण एसपी ऋषभ कुमार झा ने बताया कि गोली मारने वाले दोनों युवक नशे के आदि हैं और नशा करने के लिए पैसा मांग रहे थे. पैसा नहीं देने पर गोली मार कर दोनों भाग गये. यह बात अयान ने बतायी है.
इधर, घटना की सूचना मिलने पर रातू पुलिस पहुंची और अयान को रिम्स में भरती कराया. दोनों युवक के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
