रांची : सहकारिता विभाग में 37 कर्मियों की प्रतिनियुक्ति का आदेश रद्द

रांची : सहकारिता विभाग में निबंधक ने 37 कर्मियों की प्रतिनियुक्ति का आदेश रद्द कर दिया है. इसमें कई सहकारिता प्रसार पदाधिकारी भी हैं. इनके अतिरिक्त लिपिक संवर्ग के कई कर्मियों की प्रतिनियुक्ति भी रद्द कर दी गयी है. निबंधक ने 24 घंटे के अंदर सभी को अपने पैतृक कार्यालय में योगदान करने को कहा […]

रांची : सहकारिता विभाग में निबंधक ने 37 कर्मियों की प्रतिनियुक्ति का आदेश रद्द कर दिया है. इसमें कई सहकारिता प्रसार पदाधिकारी भी हैं. इनके अतिरिक्त लिपिक संवर्ग के कई कर्मियों की प्रतिनियुक्ति भी रद्द कर दी गयी है.
निबंधक ने 24 घंटे के अंदर सभी को अपने पैतृक कार्यालय में योगदान करने को कहा है. जो कर्मी तय समय में अपने पैतृक कार्यालय में योगदान नहीं करेंगे, उन पर विभागीय कार्यवाही चलाने को कहा गया है. इस अवधि में उनका वेतन रोकने का आदेश भी दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >