रांची : आज से खुलेगा राजभवन उद्यान

रांची : राजभवन उद्यान आम लोगों के भ्रमण के लिए दो फरवरी से खुलेगा. 16 फरवरी तक लोग नि:शुल्क इस उद्यान का भ्रमण कर सकेंगे. प्रतिदिन गेट नंबर दो से आवश्यक सुरक्षा जांच के बाद सुबह 10 बजे से दिन के ढाई बजे तक लोग प्रवेश कर सकेंगे. भ्रमण साढ़े तीन बजे तक किया जा […]

रांची : राजभवन उद्यान आम लोगों के भ्रमण के लिए दो फरवरी से खुलेगा. 16 फरवरी तक लोग नि:शुल्क इस उद्यान का भ्रमण कर सकेंगे. प्रतिदिन गेट नंबर दो से आवश्यक सुरक्षा जांच के बाद सुबह 10 बजे से दिन के ढाई बजे तक लोग प्रवेश कर सकेंगे. भ्रमण साढ़े तीन बजे तक किया जा सकेगा.
शुक्रवार एवं शनिवार को सिर्फ स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा. विद्यार्थियों को अपने साथ आइकार्ड लाना होगा. राजभवन की 38 एकड़ जमीन में उद्यान बना है. यहां अकबर गार्डेन के अलावा बुद्धा गार्डेन, 52 हजार वर्गफीट में अशोका गार्डेन, औषधीय पौधों से भरा महात्मा गांधी गार्डेन के अलावा राजीव गांधी रोज गार्डेन भी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >