रांची : गठबंधन के सभी दल एकजुट हैं: रघुवंश

रांची : रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती चारा घोटाला के सजायाफ्ता लालू प्रसाद से शनिवार को राजद के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह, स्वीटी हेंब्रम व बिस्कोमान के चेयरमैन सुनील कुमार सिंह ने मुलाकात की. लालू से मिलने के बाद रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद ठीक हैं. हमने उन्हें बताया कि […]

रांची : रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती चारा घोटाला के सजायाफ्ता लालू प्रसाद से शनिवार को राजद के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह, स्वीटी हेंब्रम व बिस्कोमान के चेयरमैन सुनील कुमार सिंह ने मुलाकात की. लालू से मिलने के बाद रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद ठीक हैं. हमने उन्हें बताया कि बिहार में गठबंधन के सभी दल एकजुट हैं. किसी प्रकार की चिंता नहीं है. उन्होंने बताया कि लालू प्रसाद ने कहा कि बजट में आर्थिक मंदी से निबटने के लिए कोई रणनीति नहीं बनायी गयी है.
किसानों को लॉलीपॉप थमाया गया है. बांका विधायक स्वीटी हेंब्रम ने कहा कि बिहार की जनता लालू के जेल से बाहर निकलने का इंतजार कर रही है. वर्ष 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव में झारखंड की तर्ज पर सरकार बनेगी. बिस्कोमान के चेयरमैन सुनील कुमार सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद का स्वास्थ्य जैसा पहले था, आज भी वैसा ही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >