रांची : दिनेश गोप की पत्नियों को एनआइए ने लिया रिमांड पर

रांची : टेरर फंडिंग में गिरफ्तार उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ सुप्रीमो दिनेश गोप की दोनों पत्नी हीरा देवी व शकुंतला कुमारी को एनआइए ने शुक्रवार को तीन दिनों की रिमांड पर लिया है. इससे पूर्व एजेंसी ने दोनों को न्यायायुक्त नवनीत कुमार की अदालत में पेश किया. फिर आवेदन देकर दोनों के रिमांड की मांग की […]

रांची : टेरर फंडिंग में गिरफ्तार उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ सुप्रीमो दिनेश गोप की दोनों पत्नी हीरा देवी व शकुंतला कुमारी को एनआइए ने शुक्रवार को तीन दिनों की रिमांड पर लिया है. इससे पूर्व एजेंसी ने दोनों को न्यायायुक्त नवनीत कुमार की अदालत में पेश किया.
फिर आवेदन देकर दोनों के रिमांड की मांग की थी. अदालत ने तीन दिन के रिमांड की स्वीकृति दी. इसके बाद हीरा देवी और शकुंतला को पूछताछ के लिए एनआइए गुप्त स्थान पर ले गयी. गुरुवार को दोनों को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया था. अनुसंधान के दौरान एनआइए ने दिनेश गोप की दोनों पत्नियों के कोलकाता स्थित आवास पर भी छापेमारी की थी. तब दिनेश गोप के निवेश संबंधी कई कागजात बरामद किये गये थे.
बता दें कि नोटबंदी के बाद पीएलएफआइ सुप्रीमो दिनेश गोप के 25.38 लाख रुपए बेड़ो में पुलिस ने बरामद किये थे. इस मामले में 2018 में बेड़ो थाने में केस दर्ज किया गया था. बाद में एनआइए ने इस केस को टेकओवर किया था. मामले में अब तक 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. हालांकि दिनेश गोप अब भी एनआइए की गिरफ्त से दूर है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >