रांची : हेमंत को सहयोगियों पर भरोसा नहीं : भाजपा

रांची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने हेमंत सोरेन सरकार में मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे पर कहा है कि मुख्यमंत्री ने अपने विशेषाधिकार का इस्तेमाल कर सारे महत्वपूर्ण विभाग अपने ही पास रख लिये़ मंत्रिमंडल के सहयोगियों के विजन और क्षमता पर मुख्यमंत्री को भरोसा नहीं है सामान्य तौर पर जल […]

रांची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने हेमंत सोरेन सरकार में मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे पर कहा है कि मुख्यमंत्री ने अपने विशेषाधिकार का इस्तेमाल कर सारे महत्वपूर्ण विभाग अपने ही पास रख लिये़ मंत्रिमंडल के सहयोगियों के विजन और क्षमता पर मुख्यमंत्री को भरोसा नहीं है
सामान्य तौर पर जल संसाधन और नगर विकास अलग-अलग मंत्रियों को आवंटित किया जाता है, लेकिन गृह, कार्मिक, ऊर्जा, भवन निर्माण, पथ निर्माण, के साथ-साथ इन विभागों को भी मुख्यमंत्री ने अपने पास ही रख लिया़ मुख्यमंत्री और श्री आलमगीर आलम के विभागों के खाते में राज्य का एक तिहाई बजट चला गया है
बाकी सारे मंत्रियों को झुनझुना थमा दिया गया है़ श्री शाहदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा था कि मंत्रिमंडल के गठन में सभी सामाजिक वर्गों को साथ लेकर चला जायेगा़ लेकिन आदिवासियों में ‘हो’ और ‘मुंडा’ समाज के लोगों को प्रतिनिधित्व नहीं मिला
इसके अतिरक्ति कुछ प्रमुख जातियों को भी प्रतिनिधित्व नहीं मिला़ यह दिखाता है कि मुख्यमंत्री की कथनी और करनी में अंतर है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >