कैबिनेट का विस्तार : हेमंत सरकार में अब 11 मंत्री, मंत्रिमंडल में संताल परगना-कोल्हान का रहा दबदबा, सीएम सहित आठ मंत्री यहीं से

रांची : हेमंत सोरेन सरकार ने कैबिनेट का विस्तार कर लिया है. हेमंत सरकार में 11 सिपाहसलार हैं. कैबिनेट में एक बर्थ खाली रखा गया है. हेमंत सोरेन के कैबिनेट में संताल परगना और कोल्हान का दबदबा है. संताल परगना से चार मंत्री बनाये गये हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित इस प्रमंडल से आलमगीर आलम, […]

रांची : हेमंत सोरेन सरकार ने कैबिनेट का विस्तार कर लिया है. हेमंत सरकार में 11 सिपाहसलार हैं. कैबिनेट में एक बर्थ खाली रखा गया है. हेमंत सोरेन के कैबिनेट में संताल परगना और कोल्हान का दबदबा है. संताल परगना से चार मंत्री बनाये गये हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित इस प्रमंडल से आलमगीर आलम, हाजी हुसैन अंसारी और बादल पत्रलेख मंत्री बनाये गये हैं.
वहीं कोल्हान प्रमंडल से चंपई सोरेन, जोबा मांझी और बन्ना गुप्ता कैबिनेट में होंगे. हेमंत सोरेन सरकार ने पलामू को भी फोकस किया है. पलामू प्रमंडल से मात्र एक नये चेहरे मिथिलेश ठाकुर को मौका दिया गया है. इधर, दक्षिणी छोटानागपुर से भी एक मात्र रामेश्वर उरांव को कैबिनेट में शामिल किया गया है. यूपीए ने संताल परगना और कोल्हान में बेहतर प्रदर्शन किया था. कोल्हान में यूपीए ने भाजपा का सूपड़ा साफ कर दिया था. वहीं संतालपरगना में भी झामुमो ने अपनी जमीन बचायी. संतालपरगना के 18 में से 13 सीटें निकाली थी़
मुख्यमंत्री सहित कैबिनेट में चार आदिवासी चेहरे, दो अल्पसंख्यक
कैबिनेट में यूपीए गठबंधन अपने जनाधार को भी साधने की कोशिश में है. कैबिनेट में मुख्यमंत्री सहित चार आदिवासी चेहरे हैं. वहीं अालमगीर आलम और हाजी हुसैन अंसारी दो अल्पसंख्यक मंत्री होंगे. जगन्नाथ महतो को कैबिनेट में लाकर महतो वोटरों को खुश करने की कोशिश की गयी है. कोल्हान से बन्ना गुप्ता को कैबिनेट में शामिल कर वैश्य कोटे को पूरा किया गया है. बादल पत्रलेख और मिथिलेश ठाकुर को अगड़े कोटा से शामिल किया गया है. वहीं सत्यानंद भोक्ता एसी कोटे से है़ं
पहली बार मिथिलेश और बादल बने मंत्री
हेमंत सोरेन संताल परगना
रामेश्वर उरांव दक्षिणी छोटानागपुर
अालमगीर आलम संताल परगना
चंपई सोरेन कोल्हान
जोबा मांझी कोल्हान
बन्ना गुप्ता कोल्हान
बादल पत्रलेख संताल परगना
हाजी हुसैन अंसारी संताल परगना
सत्यानंद भोक्ता उत्तरी छोटानागपुर
मिथिलेश ठाकुर पलामू
जगन्नाथ महतो उत्तरी छोटानागपुर
2019 में किस प्रमंडल में यूपीए को कितनी सीटें मिलीं थीं
कोल्हान : झामुमो -11 , कांग्रेस : 2 , कुल : 13 सीट (कोल्हान में कुल 14 सीट)
संतालपरगना : झामुमो -09, कांग्रेस : 04, कुल : 13 (संतालपरगना में कुल 18 सीट)
पलामू : झामुमो : 02, कांग्रेस -01, कुल : 03 (पलामू में कुल 09 सीट)
उत्तरी छोटानागपुर : झामुमो : 04, कांग्रेस : 05, राजद : 1 कुल : 10 (उत्तरी छोटानागपुर में कुल 21 सीट)
दक्षिणी छोटानागपुर : झामुमो : 04, कांग्रेस : 04, कुल : 08 सीट (दक्षिणी छोटानागपुर में कुल 15 सीट)

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >