रांची : दो से आम लोगों के लिए खुलेगा राजभवन उद्यान

रांची : राजभवन उद्यान आम लोगों के भ्रमण के लिए दो फरवरी से खुलेगा. 16 फरवरी तक लोग नि:शुल्क इस उद्यान का भ्रमण कर सकेंगे. प्रतिदिन गेट नंबर दो (मछली घर के पास) से आवश्यक सुरक्षा जांच के बाद सुबह 10 बजे से दिन के ढाई बजे तक लोग प्रवेश कर सकेंगे. भ्रमण साढ़े तीन […]

रांची : राजभवन उद्यान आम लोगों के भ्रमण के लिए दो फरवरी से खुलेगा. 16 फरवरी तक लोग नि:शुल्क इस उद्यान का भ्रमण कर सकेंगे. प्रतिदिन गेट नंबर दो (मछली घर के पास) से आवश्यक सुरक्षा जांच के बाद सुबह 10 बजे से दिन के ढाई बजे तक लोग प्रवेश कर सकेंगे. भ्रमण साढ़े तीन बजे तक किया जा सकेगा. शुक्रवार एवं शनिवार को सिर्फ स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा. उल्लेखनीय है कि पूर्व राज्यपाल एसएस रजी के कार्यकाल से ही राजभवन उद्यान आम लोगों के भ्रमण के लिए खोला जा रहा है.
राजभवन की 38 एकड़ जमीन में उद्यान बना है. यहां अकबर गार्डेन के अलावा बुद्धा गार्डेन, 52 हजार वर्गफीट में अशोका गार्डेन, 15 हजार वर्गफीट में मूर्ति गार्डेन, औषधीय पौधों से भरा महात्मा गांधी गार्डेन के अलावा राजीव गांधी रोज गार्डेन व चार म्यूजिकल फव्वारे भी हैं. राजभवन के एक हिस्से में राज्यपाल रहते हैं. उद्यान में फैजाबाद के देसी गुलाब सहित यहां गुलाबों की सैकड़ों वेराइटी के अलावा मौसमी फूल, रूद्राक्ष, पीला बांस, इलाइची, कल्पतरु, सिंदूर, चंदन, कबाब चीनी, दालचीनी आदि के कई वृक्ष हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >