बुरुगुलिकेरा एवं लोहरदगा की घटना पर झाविमो ने जतायी चिंता, कहा- लॉ एंड ऑर्डर पर ध्यान दे सरकार

रांची : झारखंड के बुरुगुलिकेरा और लोहरदगा की घटना पर बाबूलाल मरांडी की पार्टी झाविमो ने चिंता व्यक्त की है. झाविमो ने हेमंत सरकार से राज्य में कानून व्यवस्था बहाल करने का मांग किया है. रांची महानगर के अध्यक्ष (झाविमो) जितेंद्र वर्मा ने प्रेस-रिलीज जारी कर कहा कि बुरुगुलीकेरा नरसंहार एवं लोहरदगा की घटना ने […]

रांची : झारखंड के बुरुगुलिकेरा और लोहरदगा की घटना पर बाबूलाल मरांडी की पार्टी झाविमो ने चिंता व्यक्त की है. झाविमो ने हेमंत सरकार से राज्य में कानून व्यवस्था बहाल करने का मांग किया है.

रांची महानगर के अध्यक्ष (झाविमो) जितेंद्र वर्मा ने प्रेस-रिलीज जारी कर कहा कि बुरुगुलीकेरा नरसंहार एवं लोहरदगा की घटना ने सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर दिया है. हेमंत सरकार को दिल्ली दौड़ के बजाय राज्य में कानून व्यवस्था बहाल करने पर ध्यान देना चाहिए.
जितेंद्र वर्मा ने कहा कि नयी सरकार के गठन के तुरंत बाद बुरुगुलीकेरा में नरसंहार एवं लोहरदगा जैसे जिले में कर्फ्यू लगना दुर्भाग्यपूर्ण है. राज्य के हर जिलों में किसी खास मुद्दे को लेकर तनाव पूर्ण स्थिति बनी हुई है. सरकार कानून व्यवस्था पर विशेष ध्यान दे. राज्य की स्थिति कंट्रोल से बाहर होती जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >