रांची : निवेशकों के लिए पसंदीदा राज्य बन कर उभरा है झारखंड : चेंबर

रांची : यूएस इंडिया पॉलिसी स्टडीज, द सेंटर फॉर स्ट्रेटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज, वाशिंगटन-डीसी के मुख्य रिचर्ड एम रोसो एवं अन्य अधिकारियों ने शुक्रवार को चेंबर भवन में व्यापारियों एवं उद्यमियों के साथ बैठक की. बैठक में श्री राेसो ने झारखंड में बिजनेस इनवाॅयरमेंट के साथ ही प्रायोरिटी सेक्टर्स पर चर्चा की. उन्होंने जानना चाहा […]

रांची : यूएस इंडिया पॉलिसी स्टडीज, द सेंटर फॉर स्ट्रेटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज, वाशिंगटन-डीसी के मुख्य रिचर्ड एम रोसो एवं अन्य अधिकारियों ने शुक्रवार को चेंबर भवन में व्यापारियों एवं उद्यमियों के साथ बैठक की.
बैठक में श्री राेसो ने झारखंड में बिजनेस इनवाॅयरमेंट के साथ ही प्रायोरिटी सेक्टर्स पर चर्चा की. उन्होंने जानना चाहा कि प्रदेश के व्यापारियों व उद्यमियों के अनुकूल पॉलिसी निर्धारण में झारखंड चेंबर सरकार के साथ किस प्रकार समन्वय बना कर काम करता है. चेंबर अध्यक्ष कुणाल अजमानी ने कहा कि प्रदेश में कानून के सरलीकरण के कारण हमारा प्रदेश देश के अन्य राज्यों की तुलना में निवेशकों के लिए पसंदीदा राज्य बन कर उभरा है. उन्होंने श्री रासो को झारखंड में निवेश के लिए आमंत्रित किया.
बैठक में सहमति बनायी गयी कि यूएस इंडिया पॉलिसी स्टडीज द्वारा झारखंड में निवेश संबंधित मुद्दों पर नियमित रूप से झारखंड चेंबर के साथ वार्ता की जायेगी. मौके पर महासचिव धीरज तनेजा, सह सचिव विकास विजयवर्गीय, मुकेश अग्रवाल आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >