फिर बिगड़ेगा झारखंड का मौसम, 28 को हो सकती है बारिश

रांची : मौसम विभाग ने 28 जनवरी को बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, प सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा व लातेहार में बारिश हो सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान चढ़ सकता है. बादल छाये रह सकते […]

रांची : मौसम विभाग ने 28 जनवरी को बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, प सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा व लातेहार में बारिश हो सकती है.

इस दौरान अधिकतम तापमान चढ़ सकता है. बादल छाये रह सकते हैं. इधर, शुक्रवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. हवा की गति सामान्य से तेज रही. राजधानी का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >