रांची : उत्तरपुस्तिकाएं नहीं मिलीं विवि फिर से लेगा परीक्षा

रांची : रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर के दो विद्यार्थियों की उत्तरपुस्तिकाएं खो गयी थीं. काफी खोजने के बाद भी विवि प्रशासन को ये नहीं मिली. इसके बाद अब दोनों विद्यार्थियों के लिए स्पेशल परीक्षा का आयोजन किया जायेगा. ये फैसला मंगलवार को परीक्षा बोर्ड की बैठक में लिया गया. कुलपति डॉ रमेश कुमार पांडेय की […]

रांची : रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर के दो विद्यार्थियों की उत्तरपुस्तिकाएं खो गयी थीं. काफी खोजने के बाद भी विवि प्रशासन को ये नहीं मिली.
इसके बाद अब दोनों विद्यार्थियों के लिए स्पेशल परीक्षा का आयोजन किया जायेगा. ये फैसला मंगलवार को परीक्षा बोर्ड की बैठक में लिया गया. कुलपति डॉ रमेश कुमार पांडेय की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई. इसमें उत्तरपुस्तिकाएं खोने से संबंधित प्रस्ताव पर चर्चा के बाद फिर से परीक्षा लेने पर सहमति बनी.
जल्द ही इन दोनों छात्रों की पुनर्परीक्षा की तिथि घोषित की जायेगी. बैठक में कुलपति के अलावा प्रोवीसी डॉ कामिनी कुमार, रजिस्ट्रार डॉ अमर कुमार चौधरी, डीन साइंस डॉ अशोक चौधरी, परीक्षा नियंत्रक डॉ राजेश कुमार समेत अन्य सदस्य थे. गौरतलब है कि पीजी के दोनों छात्र ओल्ड कोर्स के हैं. इनका सेशन 2015-17 है. इनकी उत्तरपुस्तिकाएं जांच के लिए विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग में भेजी गयी थी.
आज डीएसपीएमयू व आइसीएआर में करार : रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए डीएसपीएमयू और आइसीएआर (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चर बॉयोटेक्नोलॉजी) के बीच बुधवार को एमओयू होगा. विवि और आइसीएआर के बीच एमओयू होने से माइक्रो बॉयोलॉजी और बॉयोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में विद्यार्थियों को रिसर्च करने में मदद मिलेगी. इस अवसर पर विवि के कुलपति डॉ सत्यनारायण मुंडा, कुलसचिव डॉ एनडी गोस्वामी और आइसीएआर के अधिकारी मौजूद रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >